फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Atiq Ahmed had a partnership with businessmen in Gujarat and Mumbai.

Atiq Ahmed: जेल में बंद गुजरात और मुंबई के व्यापारियों से अतीक ने की पार्टनरशिप, निवेश की थी ब्लैकमनी

Tue, 18 Apr 2023 10:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 Apr 2023 10:47 PM IST
सार

एसटीएफ को पुख्ता सुराग मिले हैं कि साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद ने मुंबई और गुजरात के कुछ कारोबारियों से पार्टनरशिप की थी। इसके सुराग एसटीएफ को मिले हैं।

विज्ञापन
Atiq Ahmed had a partnership with businessmen in Gujarat and Mumbai.
अशरफ व अतीक अहमद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद ने साबरमती जेल में बंद गुजरात और मुंबई के कुछ कारोबारियों के साथ पार्टनरशिप की थी। एक्सपोर्ट का कारोबार करने वाली इन व्यापारियों की कंपनियों में अतीक ने अपराध जगत से अर्जित काली कमाई को निवेश किया था। वह अपने तीनों बेटों को कंपनियों में निदेशक बनाने की भूमिका भी बना रहा था।

विज्ञापन


उमेश पाल हत्याकांड के बाद जब एसटीएफ ने साबरमती जेल में नजर रखनी शुरू की तो उसके हाथ इस पार्टनरशिप के पुख्ता सुराग लग गए। जेल से की गयी अतीक की कुछ फोन कॉल से भी इसकी पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - जेल से राज कर रहा था अतीक, बिल्डर से मांगे थे पांच करोड़ रुपये, व्हाट्सएप चैट वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ड्यूटी से अनुपस्थित महोबा के चार डॉक्टर बर्खास्त, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर हुई कार्रवाई


एसटीएफ के सूत्रों की मानें तो अतीक के एक दर्जन से ज्यादा गुर्गे अहमदाबाद और साबरमती में ठिकाना बनाए थे। अतीक और इन गुर्गों का सारा खर्च मुंबई और गुजरात के कारोबारी उठाते थे जिसकी वजह से वह प्रयागराज से पैसा नहीं मंगवाता था। एसटीएफ को ये भी पता चला है कि अतीक ने राजस्थान में भी कुछ लोगों के साथ अपनी काली कमाई को निवेश किया था।

एसटीएफ इन व्यापारियों के बारे में छानबीन कर रही है। अतीक जेल से ही प्रयागराज के व्यापारियों और बिल्डरों को भी धमकाता था। शाइस्ता को मेयर का चुनाव लड़ने के लिए बसपा का टिकट मिलने के बाद धमकियों का सिलसिला बढ़ता जा रहा था। ये रकम एक बैंक खाते में भी मंगवाई जाती थी। इसके भी पुख्ता सुराग एसटीएफ को मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed