फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   athelete meet in lucknow

अंतरराज्यीय एथलेटिक मीट की तैयारियां शुरू

Tue, 20 May 2014 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 May 2014 10:12 AM IST
विज्ञापन
athelete meet in lucknow

35वीं वाहिनी पीएसी महानगर

विज्ञापन
के सिंथेटिक स्टेडियम में होने चार दिवसीय मीट में देश भर से आठ सौ के करीब एथलीट भाग लेंगे, जिसमें 200 सीनियर और जूनियर वर्ग में नेशनल कैंपर्स भी शामिल होंगे।

कुल मिलाकर यहां कंपटीशन काफी टफ होगा, क्योंकि कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए यह प्रतियोगिता भारतीय टीम का टिकट पाने का आखिरी मौका होगा।

साथ ही यहीं से एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय एथलेटिक्स दल से संभावित खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

भारतीय एथलेटिक्स संघ के सभी चयनकर्ता चारों दिन खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आंकलन करेंगे और क्वालीफाइंग मार्क को पीछे छोड़ने वाले खिलाड़ियों का ग्लास्गो के लिए चयन करेंगे। यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव पीके श्रीवास्तव ने कहा कि निश्चित रूप से यह यूपी में होने वाली अब तक की सबसे बड़ी प्रतियोगिता होगी।

मीट के सफल आयोजन को लेकर अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मंगलवार को मीट के शुभांकर के साथ थीम सांग को जारी किया जाएगा।

आयोजक होने के नाते हमारी पूरी कोशिश होंगी कि यहां एथलीटों को सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मिले, जिससे यूपी में अंतरराष्ट्रीय मीट को आयोजित करने के सपने को साकार किया जा सके।


मीट में भाग लेने वाले दिग्गज खिलाड़ी

विकास गौड़ा (चक्का फेंक), कृष्णा पुनिया (चक्का फेंक), ओपी सिंह (गोला फेंक), सीमा एंजिल (डिस्कस थ्रो), मयूखा जानी (लंबी कूद), सुधा सिंह (3000 मीटर स्टीपल चेज), टिंटू लूका (800 मीटर), सुहाना (ऊंची कूद) सुरेश पटेल (दस हजार मीटर)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed