{"_id":"5b6b1e6f4f1c1ba43e8b5e80","slug":"atewa-representative-group-meet-to-mps-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन बहाली के लिए सांसदों से मिला अटेवा प्रतिनिधि मंडल, 28 अक्टूबर को उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन बहाली के लिए सांसदों से मिला अटेवा प्रतिनिधि मंडल, 28 अक्टूबर को उपवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
शरद यादव से मुलाकात करते अटेवा के सदस्य।
- फोटो : amar ujala
पुरानी पेंशन बहाली के लिए ऑल टीचर्स इम्प्लाई एसोसिएशन (अटेवा) ने प्रदेश अध्यक्ष विजय बंधु के नेतृत्व में दिल्ली में विभिन्न पार्टियों के सांसदों से मुलाकात की।
विज्ञापन
प्रवक्ता राजेश पेंशन विहीन ने बुधवार को लखनऊ लौटकर बताया कि विजय बंधु के साथ डॉ. नीरजपति त्रिपाठी, मंजीत सिंह, अभिनव सिंह राजपूत, अकील अख्तर, पवन यादव ने कांग्रेसी सांसद जयराम रमेश, भाजपा के राजीव प्रताप रूडी, आप के संजय सिंह, टीएमसी के एस राय, सपा के विशम्भर प्रसाद निषाद, राजद के मनोज झा, शिवसेना के संजय राउत, सांसद शरद यादव, राजीव बिश्वाल से मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्हें बताया कि दलीय सीमाओं को तोड़कर लगभग 50 लाख शिक्षक कर्मचारी पेंशन बहाली के लिए एक साथ हैं। यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो कर्मचारी 28 अक्टूबर को सभी सांसदों के आवास पर एक दिन का उपवास करेंगे।
विज्ञापन