फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Atal residential schools could not be started in five districts including Ayodhya-Gorakhpur

अयोध्या-गोरखपुर समेत पांच जिलों में शुरू नहीं हो पाया अटल आवासीय स्कूलों का निर्माण 

Sun, 13 Jun 2021 07:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 13 Jun 2021 07:16 PM IST
सार

प्रदेश के 18 जिलों में मंडलों में एक-एक अटल आवासीय विद्यालय को मंजूरी दी गई है। इसमें श्रमिकों के बच्चों के साथ-साथ अन्य गरीब बच्चों के रहने-खाने और पढ़ाई की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
Atal residential schools could not be started in five districts including Ayodhya-Gorakhpur
अयोध्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, बुलंदशहर और मुरादाबाद में अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण अभी तक प्रारंभ नहीं हो पाया है। गोरखपुर में निर्माण स्थल पर अतिक्रमण पूरी तरह से नहीं हटाया जा सका है, तो बुलंदशहर में स्थानीय निकाय के स्तर पर एनओसी अटकी हुई है। शेष तीन जिलों में भी अलग-अलग तरह की दिक्कतें सामने आई हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के 18 जिलों में मंडलों में एक-एक अटल आवासीय विद्यालय को मंजूरी दी गई है। इसमें श्रमिकों के बच्चों के साथ-साथ अन्य गरीब बच्चों के रहने-खाने और पढ़ाई की व्यवस्था होगी। इन भवनों के निर्माण का काम पीडब्ल्यूडी को दिया गया है। सभी 18 भवनों के लिए कॉन्ट्रैक्ट देने का काम पूरा हो चुका है। 18 महीने में निर्माण कार्य पूरा करना है। इन भवनों की लागत 66 करोड़ रुपये से लेकर 72 करोड़ रुपये तक है।
विज्ञापन


बुलंदशहर में स्थानीय निकाय की एनओसी न मिलने के कारण पीडब्ल्यूडी कार्य शुरू करने की तिथि नहीं दे पा रहा है। बताते हैं कि इस अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण के लिए एनओसी बुलंदशहर स्थानीय निकाय और नोएडा अथॉरिटी के बीच फंसी हुई है। अगर स्थानीय अधिकारी ठीक से रुचि ले लेते, तो अब तक यह मुद्दा हल हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर में विद्यालय के निर्माण के लिए जो जगह चुनी गई थी, उसके 60 फीसदी हिस्से पर अतिक्रमण था। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही चल रही है। यहां कार्य का अनुबंध भी हो चुका है। अतिक्रमण हटने के बाद शीघ्र ही कार्य शुरू करने की तिथि दे दी जाएगी।


मुरादाबाद में साइट तक पहले पहुंच मार्ग पूरा करना होगा। उसके बाद ही काम शुरू हो सकेगा। पहुंच मार्ग पीडब्ल्यूडी अपने बजट से बना रहा है। 2 किलोमीटर लंबी इस सड़क के लिए 5.5 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। अयोध्या में निर्माण के लिए पेड़ हटाए जा रहे हैं। वहीं, वाराणसी में चिन्हित जमीन का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए वहां काम शुरू नहीं हो पा रहा है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि शेष 13 मंडलों में कार्य शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed