{"_id":"5c14400bbdec2253b332b7c4","slug":"atal-bihari-vajpayee-statue-will-be-installed-in-lok-bhawan-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोक भवन में अटल की 25 फुट ऊंची तो गोरखपुर में गुरु महंत अवैद्यनाथ की लगेगी प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक भवन में अटल की 25 फुट ऊंची तो गोरखपुर में गुरु महंत अवैद्यनाथ की लगेगी प्रतिमा
Sat, 15 Dec 2018 05:13 AM IST
गौरव द्विवेदी
प्रवेंद्र गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
प्रवेंद्र गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 15 Dec 2018 05:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा प्रदेश की सत्ता के केंद्र लखनऊ के नवनिर्मित लोक भवन में लगाई जाएगी। प्रतिमा की ऊंचाई 25 फुट होगी।
इसके साथ ही राजभवन में स्वामी विवेकानंद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर में उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ और महंत दिग्विजय नाथ की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। इन तीनों प्रतिमाओं की ऊंचाई 12.5 फुट होगी।
प्रतिमाएं लगाने को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 11 नवंबर को उच्चस्तरीय बैठक भी हो चुकी है। इसमें आला अफसरों के अलावा मूर्तिकार व ललित कला अकादमी दिल्ली के अध्यक्ष उत्तम पचारने भी मौजूद थे।
विज्ञापन
बैठक में प्रतिमाएं लगाने के संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया था। गोरखपुर में प्रतिमाएं किसी शैक्षणिक संस्थान परिसर में लगाई जाएंगी। हालांकि ये प्रतिमाएं कहां लगाई जाएंगी, यह अभी तय नहीं है।

डीएम-एसएसपी से मांगी रिपोर्ट
प्रदेश का संस्कृति विभाग प्रतिमाएं लगवाने का काम करेगा। संस्कृति निदेशालय में संयुक्त निदेशक अजय कुमार अग्रवाल ने संबंधित विभागों की अनापत्ति और व पुलिस रिपोर्ट को लेकर संबंधित जिलों के डीएम व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेज दिया है।
इसमें प्रतिमाएं लगाए जाने से पहले जमीन के स्वामित्व और प्रतिमाओं को लेकर जारी न्यायालय के आदेशों को ध्यान में रखते हुए नौ बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है।
कई महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाई जानी हैं। इसको लेकर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जहां प्रतिमाएं लगाई जानी हैं, वहां के डीएम-एसएसपी से रिपोर्ट मंागी गई है।
-शिशिर, विशेष सचिव, संस्कृति