फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   At the end of the session, 80 percent of the children did not have Apar ID.

Lucknow News: सत्र बीतने को, 80 फीसदी बच्चों की नहीं बनी अपार आईडी

Thu, 23 Jan 2025 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
At the end of the session, 80 percent of the children did not have Apar ID.
लखनऊ। कक्षा एक से लेकर 12 तक सरकारी व निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले 80 फीसदी बच्चों की ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी नहीं बन सकी है, जबकि शैक्षिक सत्र 2024-25 पूरा होने को है। ये आईडी बच्चों के लिए हर तरह से फायदेमंद है, फिर भी स्कूल प्रबंधन इस पर ध्यान नहीं दे रहे। इस लापरवाही से नुकसान बच्चों का होगा।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं के बच्चों की अपार आइडी न बनने से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने रोल नंबर वाली नामावली देने पर रोक लगा दी है। बुधवार को अपार आईडी न बनाने वाले एक दर्जन स्कूल प्रबंधकों को लौटा दिया गया। उन्हें निर्देश दिए कि अपार आइडी जल्द से जल्द बनवाएं।
विज्ञापन




प्राइमरी और जूनियर विद्यालयों में लगेंगे कैंप
प्राइमरी और जूनियर विद्यालयों के प्रधानाध्यापक बच्चों की अपार आईडी न बनने का ठीकरा अभिभावकों पर फोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि अभिभावक सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस पर बीएसए राम प्रवेश ने हर विद्यालय में कैंप लगाकर अपार आईडी बनवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




डिजिटली भी होगा छात्रों को फायदा
अपार आईडी विद्यार्थियों का अहम पहचान पत्र है, जिसमें 12-अंकों का कोड होता है। इससे छात्रों के स्कोर कार्ड, मार्कशीट, ग्रेडशीट, डिग्री, डिप्लोमा, प्रमाण पत्र और सह-पाठ्यचर्या उपलब्धियों सहित सभी शैक्षणिक क्रेडिट की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।



स्कॉलरशिप और नौकरी सहित ये भी हैं फायदें
- छात्रों को शिक्षा ऋण और स्कॉलरशिप आसानी से मिल सकेगी।

- बच्चों को नौकरी मिलने में आसानी होगी।

- स्कूल बदलने पर कोई दिक्कत नहीं।

- शैक्षिक अभिलेखों के नाम पर फर्जीवाड़ा नहीं हो सकेगा।

- यह कार्ड भारत के सभी राज्यों में मान्य है।



सभी स्कूल कॉलेजों को बच्चों की अपार आईडी बनवानी है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपार आइडी न बनने से बच्चों का नुकसान है।

-राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article