Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   At the dry fruit shop, garlic and camphor made from cow dung are also special items.

Lucknow News: मेवों की दुकान पर लहसुन, गोबर से बना कपूर भी खास

Tue, 17 Nov 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 17 Nov 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
At the dry fruit shop, garlic and camphor made from cow dung are also special items.
उत्तराखंड महोत्सव में बिक रहा पहाड़ी लहसुन और गोबर का कपूर
लखनऊ। काजू, बादाम और अखरोट खरीदने मेवों की दुकान पर पहुंचे हैं तो यहां लहसुन भी मिल जाएगा। सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन उत्तराखंड महोत्सव में ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। यहां पहाड़ी लहसुन मेवों के साथ बिक रहा है। इसकी कीमत भी किसी सामान्य सब्जी की तरह नहीं, बल्कि मेवों के बराबर है। दूसरी ओर, गाय के गोबर से तैयार कपूर भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। पहाड़ों के ये अनूठे उत्पाद महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन


कश्मीर से आए खुर्शीद अहमद ने महोत्सव में मेवों का स्टॉल लगाया है। यहां काजू, बादाम और अखरोट के बीच पहाड़ी लहसुन भी बिक्री के लिए रखा गया है। खुर्शीद बताते हैं कि यह आम लहसुन से अलग दिखता है। लोग इसे सब्जी में इस्तेमाल करने के साथ पाउडर बनाकर और कच्चा भी खाते हैं। पहाड़ों पर नवंबर में इसकी खेती शुरू होती है। जमीन में बीज बोने के करीब चार से पांच महीने बाद फसल तैयार हो जाती है। इसकी कीमत 1000 से 1200 रुपये प्रति किलो है। खुर्शीद के मुताबिक, औषधीय गुणों के कारण लोग इसे पसंद करते हैं। उनका दावा है कि इसके सेवन से बीपी, शुगर और कोलेस्ट्रॉल संतुलित रखने में मदद मिलती है। पेट में गैस की समस्या और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी इसे कारगर माना जाता है।
विज्ञापन


गोबर से तैयार कपूर की भी मांग

पहाड़ों के अनूठे उत्पादों की इस कड़ी में गाय के गोबर से तैयार कपूर भी शामिल है। पौड़ी गढ़वाल से आए महेश गेंडियाल ने महोत्सव में पूजन सामग्री का स्टॉल लगाया है। यहां धूप, कपूर और देसी घी के साथ गोबर से बना कपूर भी उपलब्ध है। महेश बताते हैं कि पहाड़ों पर कपूर के पेड़ के फल, फूल और गोंद को घोलकर गाय के गोबर में मिलाया जाता है। इस तरह यह कपूर तैयार होता है। उनके मुताबिक, कपूर के गुणों और गोबर से तैयार होने के कारण लोग इसका इस्तेमाल हवन-पूजन में करते हैं। इसकी कीमत महज 20 रुपये प्रति पैकेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड महोत्सव में बिक रहा पहाड़ी लहसुन और गोबर का कपूर

उत्तराखंड महोत्सव में बिक रहा पहाड़ी लहसुन और गोबर का कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed