फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   at random exam center of cuet change

सीयूईटी: अचानक बदला परीक्षा केंद्र, बस से भेजे विद्यार्थी

Mon, 22 Aug 2022 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
at random exam center of cuet change
लखनऊ। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए पहली बार हो रही सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) को लेकर परीक्षार्थियों की दिक्कतें कम होती नहीं दिख रही है। एनटीए की ओर से रविवार को होने वाली परीक्षा का केंद्र अचानक शनिवार देर शाम बदल दिया गया। इससे विद्यार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। विद्यार्थियों को बसों से दूसरे परीक्षा केंद्र भेजना पड़ा।
विज्ञापन

सीयूईटी में विभिन्न चरणों में यूजी कोर्सों की प्रवेश परीक्षा का आयोजन इन दिनों किया जा रहा है। कई बार तकनीकी खामी को लेकर परीक्षा स्थगित करनी पड़ी है। इसी क्रम में रविवार को बीए, बीएससी के विभिन्न विषयों की प्रवेश परीक्षा का आयोजन प्रस्तावित था। राजधानी में लगभग 1600 विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र एमिटी यूनिवर्सिटी निर्धारित किया गया था। लेकिन शनिवार देर शाम विद्यार्थियों को पता चला कि उनका केंद्र बदलकर अन्य जगह पर कर दिया गया है। एमिटी यूनिवर्सिटी में 800 विद्यार्थियों का अलॉटमेंट होना था लेकिन एनटीए की ओर से यहां लगभग 1600 विद्यार्थियों का अलॉटमेंट कर दिया गया। अचानक हुए इस बदलाव से विद्यार्थी काफी परेशान हुए। उन्हें राजधानी में आईईटी, एनईएस छोटा भरवारा, बीएस इंफोटेक सोल्यूशंस व आर्या प्रोफेशनल एकेडमी में शिफ्ट किया गया। विद्यार्थियों को अचानक हुए इस बदलाव के कारण केंद्र खोजने में भी परेशानी हुई। कुछ पहुंचे तो कुछ केंद्र पहुंच भी नहीं पाए।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर काफी संख्या में विद्यार्थी एमिटी यूनिवर्सिटी रविवार सुबह पहुंच गए। इसके बाद इनको बस से नए केंद्रों पर भेजा गया। फिर भी 40 से अधिक विद्यार्थी बच गए तो उन्हें किसी तरह एमिटी स्थित केंद्र पर ही समायोजित किया गया। शनिवार को देर शाम इसकी सूचना संबंधित केंद्रों को भी दी गई कि उनके यहां रविवार को पेपर होंगे। रविवार होने के कारण केंद्रों को भी व्यवस्था व कर्मचारियों को तैनात करने में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी की परीक्षा छूटने की जानकारी नहीं
कुछ कारणों की वजह से विद्यार्थियों का केंद्र बदला गया। उन्हें बस से संबंधित केंद्र पर भेजने की व्यवस्था की गई। किसी भी विद्यार्थी की परीक्षा छूटने की जानकारी नहीं है।
- अवनी कमल, क्षेत्रीय समन्वयक, सीयूईटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed