मिलावट के डर से मिठाई नहीं बिस्कुट खरीद रहे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार दीपावली पर बिस्कुट और कुकीज इंडस्ट्रीज ने मिठाई कारोबारियों को खासा नुकसान पहुंचाया है।
जहां सेहत की चिंता और मिलावट के डर ने मिठाई की बिक्री में 50 प्रतिशत की कमी ला दी है, वहीं बिस्कुट और कुकीज इंडस्ट्री ने 30 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज कराई है।
एसोचैम के महासचिव डीएस रावत ने बताया कि बेकरी प्रोडक्ट मिठाई कारोबार पर भारी पड़ रहे हैं। इसकी वजह काफी हद तक लो कैलोरी उत्पादों का मिल जाना है।
इसके अलावा, मिलावट और सेहत के डर के चलते लोगों ने मिठाई की जगह बेकरी उत्पादों को खरीदने का विकल्प चुना है।
मिठाई कारोबार को भारी नुकसान
देश में करीब 25,000 करोड़ रुपए की कुकीज और बिस्कुट की बिक्री हो रही है। बिस्कुट के गिफ्ट हैंपर धड़ल्ले से बिक रहे हैं। यह बिक्री चॉकलेट के भी काम्बो से ज्यादा है।
यह 50,000 करोड़ रुपए के मिठाई के कारोबार को भी नुकसान पहुंचा रहा है।
पहले से ही मिठाई कारोबार में घी, मेवा, मक्खन, चीनी की बढ़ी कीमतों की वजह से संकट में बना हुआ था।
एसोचैम ने इस रिपोर्ट के लिए देश के करीब 100 बड़े मिठाई कारोबारियों से जानकारी जुटाई है।
इन कारोबारियों ने कुल बिक्री में 50 प्रतिशत तक की कमी की बात कही है।