एसोचैम की रिपोर्ट: बीफ बैन से 30 फीसदी तक महंगा हो जाएगा चिकन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश समेत देश के तमाम प्रदेशों में चिकन 30 प्रतिशत तक महंगा हो सकता है, एसोचैम ने इस संबंध में आशंका जताते हुए एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें यह भी कहा गया है कि बीफ नहीं मिलने पर चिकन की खपत में 30 से 40 प्रतिशत तक इजाफा भी हो सकता है।
एसोचैम के इकोनॉमिक रिसर्च ब्यूरो की रिपोर्ट में बताया गया है कि भैंस के गोश्त सहित बीफ की उपलब्धता तीन प्रतिशत तक घटी है। यह अंतर मई 2014 और मार्च 2017 के बीच दर्ज किया गया।
दूसरी ओर चिकन के उत्पादन में हर साल 10 से 12 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई है और इसी अनुपात में उपभोग भी बढ़ा है।
जबकि, जून 2013 से मई 2014 के बीच बीफ के दामों में 10 प्रतिशत वृद्धि हुई थी और पोल्ट्री चिकन के दामों में करीब नौ प्रतिशत गिरावट आई थी, लेकिन इस समय बीफ बैन का असर यूपी, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, हरियाणा आदि राज्यों में हो रहा है।
तुरंत ऑर्डर पहुंचाने वाले रेस्टोरेंट्स की मांग बढ़ी
दूसरी ओर ऐसे रेस्टोरेंट्स की संख्या तेजी से बढ़ी है जो तुरंत ऑर्डर पहुंचाते हैं। यहां भी चिकन की मांग बढ़ी है।
इनके खरीदारों की संख्या इसलिए बढ़ रही है क्योंकि वर्किंग क्लास को वे पसंद आते हैं। एसोचैम का मानना है कि बीफ पर आदेश के बाद सरकार को पोल्ट्री कारोबार को बढ़ावा देने पर विचार करना होगा।
रमजान की वजह से बढ़ी चिकन की मांग
एसोचैम ने अपनी रिपोर्ट में विभिन्न राज्यों के पोल्ट्री कारोबारियों से बातचीत के आधार पर कहा है कि इस समय रमजान की वजह से चिकन की मांग बढ़ी है। वैसे, आम तौर पर गर्मियों की वजह से इस मांग में कमी आ जाती थी, लेकिन इस बार स्थिति विपरीत है।