{"_id":"5af0a17e4f1c1b5f098b896d","slug":"assistant-teachers-recruitment-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती का कार्यक्रम जारी, आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती का कार्यक्रम जारी, आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 08 May 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग में 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए विज्ञापन 8 मई को जारी होगा और परीक्षा 27 मई को होगी। सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए 17 मई तक आवेदन दाखिल किए जा सकेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने सहायक अध्यापक भर्ती का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
8 मई को भर्ती का विज्ञापन का प्रकाशन किया जाएगा। 14 मई दोपहर से ऑन लाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाएंगे और 15 मई शाम 6 बजे तक रजिस्ट्रेशन कराए जा सकेंगे। 16 मई तक आवेदन शुल्क जमा किए जाएंगे और 17 मई शाम 6 बजे तक आवेदन पत्र जमा किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
21 मई को सुबह 11 से शाम 6 बजे तक ऑन लाइन आवेदन पत्र की त्रुटियों का संशोधन ठीक किया जा सकेगा। 18 मई को नवीन आवेदकों के परीक्षा केन्द्र निर्धारण के लिए एनआईसी लखनऊ को सूचना भेजी जाएगी। 24 मई तक प्रवेश पत्र वेबसाइट पर लोड किए जाएंगे।
विज्ञापन
5 जून को उत्तर माला वेबसाइट पर जारी की जाएगी और 9 जून तक उत्तरमाला पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएगी। 15 जून तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और 30 जून को परिणाम घोषित किया जाएगा।