{"_id":"5ca354ebbdec2214195ac58a","slug":"assistant-teacher-abducted-from-school-in-balrampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूल परिसर से किया सहायक शिक्षिका का अपहरण, मारपीट कर गाड़ी से उठा ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल परिसर से किया सहायक शिक्षिका का अपहरण, मारपीट कर गाड़ी से उठा ले गए बदमाश
Tue, 02 Apr 2019 08:52 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बलरामपुर
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 02 Apr 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बलरामपुर के एक स्कूल में शिक्षण कार्य कर रही शिक्षिका को चार बदमाशों ने दिन दहाड़े अपहरित कर लिया। बदमाश शिक्षिका को मारपीट कर एसयूवी गाड़ी में लाद ले गए हैं। मौके पर पहुंचे बेसिक शिक्षा विभाग व पुलिस के अफसर मामले की जांच में जुट गए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के संबंध में अहम सुराग मिले हैं। शीघ्र ही शिक्षिका को बरामद कर लिया जाएगा। बीएसए हरिहर प्रसाद ने बताया कि मूलरूप से जनपद मैनपुरी निवासी अविवाहिता शिक्षिका प्राथमिक विद्यालय जुगली गुरचाही में तैनात है।

Trending Videos
मंगलवार करीब एक बजे स्कार्पियो गाड़ी से चार लोग जिसमें दो पुरुष व दो महिला थी स्कूल में पहुंचे। इन लोगों ने स्कूल में मौजूद शिक्षिका का नाम पूछा। नाम बताते ही इन लोगों ने पहले उसे मारा पीटा और फिर गाड़ी में लादकर उठा ले गए। इस बात की गवाही स्कूली बच्चे, रसोईया व शिक्षामित्र भी दे रहे हैं।
फिलहाल शिक्षिका का मोबाइल बंद है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी अरविन्द मिश्रा दलबल के साथ पहुंच गए। एएसपी ने बताया कि शिक्षिका के अपहरण के संबंध में छानबीन की जा रही है।
फिलहाल शिक्षिका का मोबाइल बंद है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी अरविन्द मिश्रा दलबल के साथ पहुंच गए। एएसपी ने बताया कि शिक्षिका के अपहरण के संबंध में छानबीन की जा रही है।