फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Assistant professor job opening.

असिस्टेंट प्रोफेसर के 2000 पदों की होगी भर्ती

Tue, 24 Feb 2015 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 24 Feb 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
Assistant professor job opening.

प्रदेश के सहायता प्राप्त डिग्री कालेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी में जुटे नेट-जेआरएफ और पीएचडी डिग्री धारकों को एक और बड़ा मौका मिलने जा रहा है। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने तकरीबन दो हजार पदों के लिए एक और भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आयोग ने उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर जून 2015 तक रिक्त होने वाले पदों का विवरण मांगा है। इसके अलावा विज्ञापन संख्या 44 और 45 में शामिल पदों पर भी जल्द भर्ती की उम्मीद है। विवाद के निपटारे के लिए फाइल शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन


आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के 1652 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। अंतिम चरण की परीक्षा 22 मार्च को संभावित है। इसी के बाद एक और बड़ी भर्ती की तैयारी है। आयोग की ओर से सहायता प्राप्त सभी कालेजों को पत्र लिखकर रिक्त पदों का विवरण पहले ही मांगा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए सिरे से मांगे जाएंगे आवेदन

Assistant professor job opening.

अब आयोग ने जून तक रिक्त होने वाले सभी पदों का विवरण मांगा है। इसमें तकरीबन दो हजार पद शामिल होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा विज्ञापन संख्या 44 और 45 के अंतर्गत प्रतियोगियों से चार साल पहले आवेदन लिए जा चुके हैं लेकिन उसे लेकर काफी विवाद है।

ऐसे में इन दोनों भर्तियों के लिए भी नए सिरे आवेदन की बात कही जा रही है। इसकी पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। जल्द फैसला की उम्मीद है। अध्यक्ष डॉ. रामवीर सिंह यादव का कहना है कि शासन के निर्देश पर इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed