फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   assistant engineer of power corporation did fraud, case filed

पावर कॉर्पोरेशन के सहायक अभियंता का फर्जीवाड़ा, कार्रवाई से बचने के लिए खुद को घोषित कर दिया स्वर्गवासी 

Wed, 23 Sep 2020 02:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 23 Sep 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
assistant engineer of power corporation did fraud, case filed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के तत्कालीन सहायक अभियंता राज कुमार बालूजा ने विभागीय मामले में कार्रवाई से बचने के लिए खुद को स्वर्गवासी घोषित कर दिया। जांच हुई तो उनकी पोल खुली। शक्ति भवन के भूतल पर स्थित विद्युत एवं यांत्रिक इकाई की पेंशन प्रकोष्ठ के लेखाकार राजेंद्र प्रसाद की ओर से उनके खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राज कुमार बालूजा इंदिरानगर में रहते हैं और 13 मई 1992 में सेवानिवृत्त हो गए थे। इससे पूर्व उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के एक मामले में जांच चल रही थी। इससे खुद को बचाने के लिए उन्होंने हाईकोर्ट में अपनी मृत्यु के संबंध में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर खुद को मृत घोषित साबित कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद कॉर्पोरेशन की ओर से अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रकरण को समाप्त करते हुए राज कुमार बालूजा की मृत्यु की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित कर दी। पुलिस के अनुसार समिति की जांच में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं। खुलासा हुआ कि राज कुमार बालूजा जीवित हैं और उन्होंने विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाकर खुद को मृत घोषित कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी ने 19 अप्रैल 2018 को अपनी जांच आख्या प्रस्तुत की, जिस पर अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए। कॉर्पोरेशन के उपसचिव उमेश जैन ने बीती 16 जून को एफआईआर के आदेश दिए। इसके बाद लेखाकार राजेंद्र प्रसाद  ने हजरतगंज कोतवाली में मामला दर्ज कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed