{"_id":"5f7f6cfc8ebc3e9be918631c","slug":"assistance-traffic-inspector-suspend-lko-city-news-lko544268183","type":"story","status":"publish","title_hn":"उगाही करने वाला सहायक यातायात निरीक्षक निलंबित, संविदा कंडक्टर बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उगाही करने वाला सहायक यातायात निरीक्षक निलंबित, संविदा कंडक्टर बर्खास्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उगाही करने वाला सहायक यातायात निरीक्षक निलंबित, संविदा कंडक्टर बर्खास्त
अयोध्या-सुल्तानपुर रूट पर बसों की चेकिंग की आड़ में उगाही करने का ऑडियो वायरल होने के मामले में परिवहन निगम ने बृहस्पतिवार को सहायक यातायात निरीक्षक (एटीआई) को निलंबित कर दिया है।
वहीं, ऑडियो की बातचीत में संविदा कंडक्टर को बर्खास्त कर दिया गया। अयोध्या परिक्षेत्र की क्षेत्रीय प्रबंधक श्वेता सिंह ने बताया कि वायरल ऑडियो की जांच सुल्तानपुर के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद यादव ने की है।
रिपोर्ट में एटीआई जयप्रकाश सिंह दोषी पाए गए। इसके बाद आरोपी को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जेपी सिंह से बात करने वाले संविदा कंडक्टर पवन शुक्ला को बर्खास्त करके जमानत राशि जप्त कर ली गई है।
विज्ञापन
यह कार्रवाई सुल्तानपुर के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने की है। उधर, निगम के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ऑडियो में जिन अन्य लोगों की बातचीत का उल्लेख है, उन सबकी अभी जांच चल रही है।
जानिए क्या था मामला
अयोध्या का चेकिंग दस्ता सुल्तानपुर के द्वारिका गंज में 29 सितंबर को रोडवेज बस की चेकिंग की। इसमें वे टिकट यात्री ना मिलने पर भी कंडक्टर को फंसाने की धमकी देकर 10 हजार रुपये की घूस मांगी जा रही थी। इसी उगाही के सिलसिले का ऑडियो वायरल हुआ था।