चार करोड़ की मालकिन है भाजपा की 'तुलसी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के पास कुल 4 करोड़ 14 लाख 98 हजार 621 रुपये की संपत्ति है तो उनके पति जुबिन ईरानी की हैसियत भी पांच करोड़ 14 लाख 56 हजार 949 रुपये है।
शपथपत्र में स्मृति के पुत्र व पुत्री भी लखपति बताए गए हैं। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी की ओर से बुधवार को नामांकन पत्र में दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास जहां नकद के रूप में 4 लाख 99 हजार तो पति के पास 70 हजार 164 रुपये ही हैं।
इसी तरह स्मृति का बैंक बैलेंस 35 लाख 49 हजार 460 रुपये, पति जुबिन का बैंक बैलेंस एक करोड़ 88 लाख 15 हजार 77 रुपये है।
पति के पास पांच करोड़
उनके पुत्र जोहर ईरानी के पास बैंक जमा के रूप में एक लाख 30 हजार 587 रुपये और पुत्री जोइस ईरानी के पास एक लाख 17 हजार 611 रुपये का बैंक बैलेंस है।
बांड, डाकघर में जमा, आभूषण सहित सभी अन्य संपत्तियों को मिलाकर स्मृति के पास कुल चार करोड़ 14 लाख 98 हजार 621 रुपये पति जुबिन के पास पांच करोड़ 14 लाख 56 हजार 949 रुपये की सम्मपत्ति है।
वहीं पुत्र जोहर एक लाख 30 हजार 587 व पुत्री जोइस के पास एक लाख 17 हजार 611 रुपये की संपत्ति है।
पूरी सम्पत्ति का विवरण
स्मृति ईरानी-----जुबिन ईरानी
विवरण-----धनराशि
नकद------4,99,000----70,164
बैंक में जमा-35,49,460---1,88,15
बांड में निवेश-32,850---2,60,000
दूसरों को अग्रिम-18,15,000 ---20,99,000
डाकघर में जमा-29,30,000---5,00,000
वाहन-14,86,260---7,08,867
अन्य हैसियत-13,68,726-15,281
कुल योग--4,14,98,621-5,14,56,949
देनदारी-70,000----1,75,00,000