{"_id":"6a73a24e963685adb00d0cd7","slug":"assembly-session-events-and-rain-choked-the-city-lucknow-news-c-13-lko1070-1862655-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विधानसभा सत्र, आयोजन और बारिश ने शहर को किया चोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विधानसभा सत्र, आयोजन और बारिश ने शहर को किया चोक
विज्ञापन
शहर में लगा जाम।
लखनऊ। विधानसभा सत्र, विभिन्न आयोजनों और बारिश के कारण बुधवार को राजधानी की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पॉश और आम, सभी इलाकों में वाहनों का चलना दूभर हो गया। लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा, जिससे उनके चेहरों पर झुंझलाहट साफ दिखी।
सबसे खराब हालात कैंट से बंदरियाबाग चौराहे तक रही। अशोक मार्ग, त्रिलोकीनाथ रोड, गोला मार्केट, स्वास्थ्य भवन, आईटी चौराहा, निशातगंज और निरालानगर में भी लोगों को भारी समस्या हुई। विभूतिखंड में भी करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात पुलिस जल्द-से-जल्द जाम खुलवाने की कोशिश करती दिखी।
हजरतगंज स्थित विक्रमादित्य मार्ग पर सपा प्रदेश कार्यालय में ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें आए पदाधिकारियों और समर्थकों ने बेतरतीब वाहन पार्क कर दिए। इससे चौड़ी सड़क संकरी गली में बदल गई। जाम के कारण बुजुर्गों, स्कूली बच्चों और नौकरी पर जाने वालों को सबसे अधिक परेशानी हुई।
विज्ञापन
17 वाहनों के चालान
बुधवार को यातायात विभाग के अधिकारी विभूतिखंड पहुंचे। उन्होंने पॉलीटेक्निक से लोहिया पथ के रास्ते विभूतिखंड जाने और आने वाले वाहनों के लिए बैरियर लगवाए। मधुरिमा स्वीट्स और पेट्रोल पंप के बाहर खड़े वाहनों के कारण जाम लगने पर 17 वाहन स्वामियों के चालान काटे गए। अवैध वेंडरों, पान की गुमटियों, ठेलों और खोमचों को भी हटाया गया।
अवैध पार्किंग में गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई
अवैध पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। विभूतिखंड स्थित मधुरिमा स्वीट्स के सामने और पेट्रोल पंप के बाहर वाहन खड़े करने वालों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए दो यातायात कर्मियों की तैनाती की जाएगी। पहली बार अवैध पार्किंग पर 500 रुपये और दूसरी बार 1,500 रुपये का चालान कटेगा।
आज से राहत मिलने की उम्मीद
बृहस्पतिवार से यातायात व्यवस्था सामान्य होने की उम्मीद है। डायवर्जन व्यवस्था खत्म होने से लोग आराम से अपने काम पर जा सकेंगे।