Assembly Election Result 2018: कांग्रेस को मिलती बढ़त पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अपने कुछ प्रत्याशी उतारे थे और इसके लिए उन्होंने ज़बर्दस्त चुनाव प्रचार भी किया था।
अभी तक मिले रुझानों में मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के 2 प्रत्याशी अपने नज़दीकी उम्मीदवारों से कुछ आगे चल रहे हैं, मध्य प्रदेश में शुरुआती रुझानों में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार भी कुछ आगे चल रहे हैं। मध्य प्रदेश में अगर किसी पार्टी को बहुमत न मिला तो सपा और बसपा किंग मेकर की भूमिका निभा सकते हैं।
जब एक और एक मिलकर बनते हैं ग्यारह ...
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 11, 2018
तब बड़े-बड़ों की सत्ता हो जाती है नौ दो ग्यारह...