फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   assembled computer will get cheaper.

खुशखबरीः असेंबल्ड कंप्यूटर अब होंगे सस्ते

Sun, 19 Oct 2014 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 19 Oct 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
assembled computer will get cheaper.

सूबे में कंप्यूटर के पार्ट्स अब काफी सस्ते हो जाएंगे। राज्य सरकार कंप्यूटर पार्ट्स पर वैट 14 फीसदी से घटाकर महज 5 फीसदी करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


इससे असेंबल्ड कम्प्यूटर 3000 रुपये तक सस्ता हो जाएगा। इसके लिए वाणिज्यकर विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए कैबिनेट को भेज दिया है।

उत्तर प्रदेश मूल्य संवर्धित कर अधिनियम (वैट) 2008 में लागू किया गया था। इसके तहत वाणिज्य कर विभाग को वैट वसूलने का अधिकार है।

इसमें कंप्यूटर सिस्टम खरीदने पर वैट चार फीसदी और एक फीसदी अतिरिक्त कर लेने की व्यवस्था है। जबकि मौजूदा समय कंप्यूटर पार्ट्स पर 14 प्रतिशत वैट लेने की व्यवस्था है।

विज्ञापन

असेंबल्ड कंप्यूटर का है बड़ा मार्केट

assembled computer will get cheaper.

लोगों को कंप्यूटर तो सस्ते में मिल जाते हैं लेकिन इसे मरम्मत करवाना महंगा पड़ रहा है। जबकि राज्य में असेंबल्ड कंप्यूटर का बहुत बड़ा मार्केट है।

कंप्यूटर कारोबारियों ने आयुक्त वाणिज्यकर को अनुरोध किया था कि कंप्यूटर पार्ट्स पर वैट कम की जाए।

इस पर विभाग के आलाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें कंप्यूटर पार्ट्स पर वैट 14 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी व एक फीसदी अतिरिक्त कर लेने पर सहमति बन गई।

इस तरह होगा फायदा

assembled computer will get cheaper.

राज्य सरकार के फैसले से असंबेल्ड कंप्यूटर 2,000 से 3,000 रुपये सस्ता हो जाएगा।

उदाहरण के लिए मौजूदा समय कंप्यूटर पार्ट्स पर 14 फीसदी वैट लिया जा रहा है।

इस तरह 20,000 रुपये की लागत वाले असंबेल्ड कंप्यूटर पर 2,800 रुपये वैट देना पड़ता है।

लेकिन कैबिनेट के फैसले के बाद महज 1,000 रुपये वैट देना होगा। लिहाजा सूबे में असेंबल्ड कंप्यूटर का कारोबार तेजी से बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed