फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aspirational blocks will be awarded in Uttar Pradesh.

UP News: योगी सरकार उत्कृष्ट आकांक्षात्मक विकास खंडों को देगी पुरस्कार, एक करोड़ रुपये दिया जाएगा

Sat, 15 Apr 2023 06:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 15 Apr 2023 06:42 PM IST
सार

यूपी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विकास खंडों को एक करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले विकास खंडों को ही पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
Aspirational blocks will be awarded in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी सरकार उन आकांक्षात्मक विकास खंडों को पुरस्कृत करेगी जो विकास के कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। ऐसे विकासखंडों को पुरस्कार के रूप में एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2023-24 में नई मांग के माध्यम से संचालित योजनाओं में आवंटित बजट को आगामी तीन माह में व्यय किये जाने की कार्ययोजना में इसका प्रावधान किया गया है। इस योजना में प्रदेश के अकांक्षात्मक विकासखंडों को उनके प्रदर्शन की विभिन्न कसौटी पर परखा जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा ने मेयर पद के लिए कुल छह उम्मीदवार घोषित किए, अब तक 15 प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव के लिए डिजिटल दुनिया तैयार, गजब होगा प्रचार, राजनीतिक दलों की तैयारी पूरी


मानक पूरे करने वाले विकास खंडों को पुरस्कार के लिए चुना जाएगा। इसके लिए नियोजन विभाग को 5 करोड़ रुपये का बजट भी प्रदान किया गया है। अधिकतम पांच विकासखंडों को उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम मिल सकता है। 

फैमिली आईडी पर खर्च होंगे 55 लाख
इसके अतिरिक्त नियोजन विभाग को त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 1500 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। इसमें जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावित कार्यों पर मुख्यमंत्री की संस्तुति होते ही राशि निर्गत की जाएगी। इसी तरह फैमिली आईडी-एक परिवार, एक पहचान योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए 55 लाख की धनराशि का व्यय मानव संसाधन, प्रशिक्षण, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और अन्य मद में किया जाएगा। इसके लिए 2.20 करोड़ का बजट प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed