{"_id":"dbd769e212d3e5dffd1e6f2ef2901f0e","slug":"ashutosh-verbal-attack-on-akhilesh-yadav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी और सपा एक ही सिक्के के दो पहलू: आशुतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी और सपा एक ही सिक्के के दो पहलू: आशुतोष
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 06 Feb 2016 02:35 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। यहां उन्होंने कहा, जब-जब यूपी में सपा सरकार आती है तो माफियाराज भी आ जाता है।
विज्ञापन
यूपी में कानून व्यवस्था की हालत खराब है, कुम्भकर्णी नींद में सो रहे अखिलेश को अब जाग जाना चाहिए। प्रदेश को एक बार फिर साम्प्रदायिकता की आग में झोंकने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख चुनाव में खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है। विरोधियों को पर्चे नहीं भरने दिए गए।
उन्होंने बीजेपी को भी लपेटे में लेते हुए कहा, बीजेपी और सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कहा कि मोदी और सपा सरकार केंद्र विरोधी हैं।