{"_id":"ceb748a7a1000b6549e9ae1cac0bfc81","slug":"ashok-singhal-said-that-mulayam-ready-for-ram-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप का दावा कहीं डुबा न दे मुलायम का वोट बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप का दावा कहीं डुबा न दे मुलायम का वोट बैंक
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 19 Aug 2013 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप के संरक्षक अशोक सिंहल और कई संतों की मौजूदगी में स्वामी चिन्मयानंद ने दावा किया है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव मंदिर मुद्दे पर मध्यस्थता के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
संतों ने मुलायम से इस मामले में मध्यस्थता का आग्रह किया है। संतों को उम्मीद है कि मुलायम की पहल से समस्या का समाधान निकल सकता है, क्योंकि दूसरे पक्ष (मुस्लिमों) में मुलायम जितनी स्वीकार्यता किसी दूसरे नेता की नहीं है।
विज्ञापन
उनके अनुसार मुलायम भी इस बात से सहमत हैं कि इस समस्या के समाधान में अब और समय नहीं लगना चाहिए। शनिवार को संतों से करीब दो घंटे की मुलाकात के दौरान मुलायम के अलावा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल रहे।
विज्ञापन
संतों ने कहा कि 25 अगस्त से शुरू हो रही 14 कोसी परिक्रमा का मार्ग हालांकि तय हो गया है लेकिन इसमें थोड़े-बहुत संशोधन पर उसे आपत्ति नहीं होगी।