ओवैसी बोले, नफरत फैलाने के लिए उठाया गया तीन तलाक का मुद्दा
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद्दुदीन ओवैसी ने बुधवार को वीरपुर चौराहे पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सपा को पिरकापरस्त बताया तो भाजपा पर समाज में नफरत फैलाने के लिए तीन तलाक का मुद्दा उठाने का आरोप लगाया।
वह पार्टी के श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
ओवैसी ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि काम बोलता है, सच्चाई है यह है कि सीएम के पिता जी कहते हैं कि अखिलेश मुसलिम विरोधी हैं। उन्होंने पांच वर्षों में कोई काम नहीं किया।
मुस्लिमों की भर्ती कराने के वादे पर खरी नहीं उतरी सपा
ओवैसी ने कहा, प्रदेश में पुलिस के पौने दो लाख पद खाली हैं। कैंप लगाकर मुसलिम युवकों की भर्ती करने के वादे पर अखिलेश सरकार खरी नहीं उतरी।
सपा सरकार ने मुसलिमों को आरक्षण देने का वादा भी पूरा नहीं किया। सत्ता से फिरकापरस्तों को दूर रखने के लिए मुसलिमों ने हमेशा सेक्युलर लोगों को ही वोट किया।
लेकिन इन दलों ने हमारे वोट से सत्ता हासिल कर मुसलिम समाज के लिए कुछ नहीं किया। भाजापा पर तंज कसते हुए कहा कि समाज में नफरत फैलाने के लिए ही तीन तलाक का मुद्दा लाया गया है।