फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   As the evening fell, cold winds wreaked havoc and caused shivering.

Lucknow News: शाम ढलते ही सर्द हवाओं ने ढाया सितम, छूटी कंपकंपी

Tue, 06 Jan 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
As the evening fell, cold winds wreaked havoc and caused shivering.
सोमवार को सर्द हवाओं के बीच राजधानी में दिखा कुछ ऐसा नजारा।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। सोमवार को दिन की शुरुआत खिली धूप से हुई तो लगा अब ठंड से राहत मिलेगी। अपराह्न तक धूप ने लोगों को खूब राहत थी। शाम ढलने के साथ रफ्तार के साथ हवा में गलन बढ़ती गई। राजधानी में ही शिमला की वादी का अहसास होने लगा। करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली बर्फीली पछुआ हवाओं ने लोगों की हालत खराब कर दी। गर्म कपड़ों में भी ठिठुरन महसूस होने लगी।
विज्ञापन



दिन में खिली धूप का असर ये रहा कि सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़त दर्ज की गई, लेकिन शाम ढलने के बाद मौसम में गलन के जोर ने दिन की राहत उड़ा दी। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से हवा की सक्रियता बढ़ने से कोहरे का असर कुछ हद तक कम होगा। रात में गलन और बढ़ने की संभावना है। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में मंगलवार को दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटेगा। आसमान साफ रहने और धूप निकलने से दिन के समय ठंड से आंशिक राहत रहेगी, लेकिन सुबह और शाम के वक्त गलन बनी रहेगी। यह स्थिति अगले तीन दिन तक बनी रह सकती है।
विज्ञापन


सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री की बढ़त के साथ 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री की बढ़त के साथ 8.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सर्द हवाओं के बीच राजधानी में दिखा कुछ ऐसा नजारा। 

सोमवार को सर्द हवाओं के बीच राजधानी में दिखा कुछ ऐसा नजारा। - फोटो : संवाद

सोमवार को सर्द हवाओं के बीच राजधानी में दिखा कुछ ऐसा नजारा। 

सोमवार को सर्द हवाओं के बीच राजधानी में दिखा कुछ ऐसा नजारा। - फोटो : संवाद

सोमवार को सर्द हवाओं के बीच राजधानी में दिखा कुछ ऐसा नजारा। 

सोमवार को सर्द हवाओं के बीच राजधानी में दिखा कुछ ऐसा नजारा। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed