फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   As the corona case decreased, the investigation also decreased

कोरोना केस कम होने के साथ ही जांचें भी कम हुई

Sun, 01 Nov 2020 10:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 01 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
As the corona case decreased, the investigation also decreased
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
प्रदेश में कोरोना संक्रमण कम होने के साथ ही जांच की संख्या भी कम हो गई है। एक दिन में अधिकतम 1.76 लाख जांच का आंकड़ा 10 अक्तूबर को पहुंचा था। इसके बाद से जांच का आंकड़ा 1.50 लाख या उससे नीचे ही है। इसमें भी आरटी पीसीआर जांच 50 से 60 हजार ही की जा रही है।
विज्ञापन


यूपी में एक तरफ कोरोन संक्रमण की सेकेंड वेव को नियंत्रित रखने की कवायद शुरू हो गई है, वहीं दूसरी तरफ संक्रमण का पता लगाने के लिए  जरूरी जांच की संख्या कम हो रही है। एक संक्रमित व्यक्ति मिलने पर उसके संपर्क में आने वाले कम से कम 25 लोगों की जांच करने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं। इसके अलावा 15 दिन में प्रदेश में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बाजार से जुड़े लोगों की जांच का अभियान शुरू किया है। इसके बावजूद जांच की संख्या लगातार कम हो रही है।
विज्ञापन


बीते सप्ताह 25 अक्तूबर को 112650 नूमनों की जांच की गई है। जो बीते एक एक पखवारे में सबसे कम है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े देखें तो प्रदेश में 106962 नमूनों की जांच का आंकड़ा पहली बार 27 जुलाई को पहुंचा था। इसके बाद 31 जुलाई को 115618 नमूनों की जांच हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह में जांचे गए नमूने
31 अक्तूबर 145921
30 अक्तूबर 148222
29 अक्तूबर 138027
28 अक्तूबर 154450
27 अक्तूबर 138155
26 अक्तूबर 112650
25 अक्तूबर 117431
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed