Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   As soon as you wake up it morning along with chief taking tough test and crisis on secretary chair

सुना है क्या: जब जागो तभी सबेरा, साथ ही 'मुखिया ले रहे कड़ी परीक्षा व सचिव महोदय की कुर्सी पर संकट' के किस्से

Sun, 15 Nov 2026 08:45 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 15 Nov 2026 08:45 AM IST
सार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास...

विज्ञापन
As soon as you wake up it morning along with chief taking tough test and crisis on secretary chair
सुना है क्या/suna hai kya - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासनिक गलियों में आज तीन किस्से काफी चर्चा में रहे। चाहे-अनचाहे आखिर ये बाहर आ ही जाते हैं। इन्हें रोकने की हर कोशिश नाकाम होती है। आज की कड़ी में 'जब जागो तभी सबेरा' की कहानी। इसके अलावा 'मुखिया ले रहे कड़ी परीक्षा' और 'सचिव महोदय की कुर्सी पर संकट' के किस्से भी चर्चा में रहे। आगे पढ़ें, नई कानाफूसी...

विज्ञापन

जब जागो तभी सबेरा

सेहत महकमे के मुख्यालय में इन दिनों धमाचौकड़ी मची हुई है। मुखिया कुछ ज्यादा ही दबाव में हैं। अपने उच्चाधिकारियों से मिलने वाले निर्देश का पालन कराने में खुद पसीना फेक रहे हैं। ऐसे में पूरे मुख्यालय का पारा चढ़ा हुआ है। हर अधिकारी एवं कर्मचारियों को कब कौन सा काम निपटाना है, यह बात फाइल पर नोट कर दे रहे हैं। मुखिया की कार्यप्रणाली से काम में डटे रहने वाले कार्मिक खुश हैं। वे यहीं कहते घूम रहे हैं कि जब जागो तभी सबेरा। अब देखना यह है कि मुखिया काम से भागने वालों पर नकेल कस पाते हैं अथवा नहीं।

विज्ञापन

मुखिया ले रहे कड़ी परीक्षा

प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में आमतौर पर परीक्षा लेने का काम परीक्षा विभाग के जिम्मे होता है। किंतु एक प्रमुख विश्वविद्यालय में परीक्षा विभाग के ही मुखिया को कड़ी परीक्षा देना पड़ रहा है। हुआ यह कि विश्वविद्यालय के मुखिया ने परीक्षा विभाग के मुखिया को एक बड़ा टास्क दे रखा है। अब इसके लिए उन्हें काफी पढ़ाई व तैयारी करनी पड़ रही है। वो खुद कहते फिर रहे हैं कि एक काम निपटता नहीं है, मुखिया दूसरी परीक्षा की तैयारी में लगा देते हैं। फिलहाल यह परीक्षा कुछ ज्यादा ही कड़ी होती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव महोदय की कुर्सी पर संकट

देश की जोर-आजमाइश वाली एक खेल महासंघ में अध्यक्ष और सचिव की खींचतान अब यूपी तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय फेडरेशन से जुड़े प्रदेश के सचिव महोदय के विरोधियों को भी मौका मिल गया है। चर्चा है कि उन्हें पद से हटाने के लिए अंदरखाने पूरी ताकत लगाई जा रही है। पहले से मुश्किलों में घिरे सचिव साहब के सामने अब दोहरी चुनौती है। राष्ट्रीय विवाद का असर प्रदेश की एसोसिएशन पर भी दिखने लगा है। ऐसे में साहब के लिए कुर्सी बचाना आसान नहीं दिख रहा।दांव राष्ट्रीय स्तर पर चला, निशाने पर आ गई प्रदेश की कुर्सी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed