{"_id":"bd98efba-e9fe-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"as-k-vardhan-cremated","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंच तत्व में विलीन हुए ले. एसके वर्धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंच तत्व में विलीन हुए ले. एसके वर्धन
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2013 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजाद हिंद फौज में शामिल हो अंग्रेजों से मोर्चा लेने वाले लेफ्टिनेंट एसके वर्धन (90) का मंगलवार रात 3 बजे अचानक तबियत बिगड़ने से रवींद्र पल्ली स्थित उनके आवास पर देहावसान हो गया।
विज्ञापन
अचानक सांस फूलने के कारण बेटे उत्पल ने डॉक्टर को बुलाया, लेकिन डॉक्टर के आने से पहले ले. एसके वर्धन ने दम तोड़ दिया। राजकीय सम्मान के साथ बैकुंठधाम में ले. एसके वर्धन का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
शहर के कई लोगों ने उनकी मौत पर दुख प्रकट किया है और उनके परिवारीजनों को इस दुख की घड़ी से उबारने की प्रार्थना की।
ले. सुधींद्र कुमार वर्धन का जन्म 11 फरवरी 1924 को सिंगापुर में हुआ था। उनके पिता डॉक्टर जोगेंद्र कुमार वर्धन सिंगापुर के प्रसिद्ध चिकित्सक थे।
एसके वर्धन जुलाई 1943 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आह्वान पर मेडिकल की पढ़ाई छोड़कर आजाद हिंद फौज में शामिल हो गए थे।
वह फौज की आर्टीलरी विंग में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किए गए थे। वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बेहद करीब रहे। जंगलों में कई दिन बिताते हुए उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ की गई कई कार्रवाई में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
आजादी के बाद नौकरी की तलाश में ले. एसके वर्धन लखनऊ आ गए। यहां वह लगातार 2003 तक चिकित्सा क्षेत्र की कई कंपनियों में काम किया। 17 जून 2005 को कार चलाते हुए उनको हार्ट अटैक पड़ा था।
इसके बाद से बेटे उत्पल उनको कार चलाने से मना कर दिया था। ले. एसके वर्धन नियमों के बहुत पाबंद थे। उत्पल बताते हैं कि उनका खाना खाने, सोने व टहलने और अन्य कामकाज सही समय पर होते थे।