{"_id":"5ba930c0867a557f565e548a","slug":"arvind-rathi-brother-of-sunil-rathi-shifted-to-lucknow-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की आशंका के चलते बदली सुनील राठी के भाई अरविंद राठी की जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या की आशंका के चलते बदली सुनील राठी के भाई अरविंद राठी की जेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
सुनील राठी का भाई अरविंद राठी
बागपत की जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या करने वाले सुनील राठी के भाई अरविंद राठी को बाराबंकी जेल से लखनऊ जेल में शिफ्ट करने का फैसला किया गया है। जल्द ही उसे कड़ी सुरक्षा के बीच बाराबंकी से लखनऊ जेल में शिफ्ट किया जाएगा। कुछ ही दिन पहले उसे देवरिया से बाराबंकी जेल में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
मालूम हो कि 9 जुलाई को बागपत की जेल में पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को जेल के अंदर गोलियों से छलनी कर दिया गया था। इस मामले में सुनील राठी ने हत्या का जुर्म कुबूल किया था। बाद में जांच के दौरान पता चला था कि हत्या के समय सुनील का भाई अरविंद राठी व तीन अन्य लोग भी उसी बैरक के पास मौजूद थे।
विज्ञापन
बाद में प्रशासनिक आधार पर सुनील राठी को फतेहगढ़ जेल और अरविंद राठी को देवरिया जेल भेज दिया गया था। अरविंद राठी के परिजनों ने जेल के अंदर उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की थी, जिसके बाद शासन ने उसे देवरिया से बाराबंकी शिफ्ट कर दिया था।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि देवरिया जेल में बंद बाहुबली अतीक अहमद और अरविंद राठी के बीच 36 का आंकड़ा था। वहां के जिलाधिकारी ने अतीक को किसी अन्य जेल में स्थानांतरित करने के लिए शासन को पत्र भेजा था।
शासन ने अतीक के बजाए अरविंद राठी की ही जेल बदलने का फैसला किया था और उसे बाराबंकी शिफ्ट कर दिया गया था। अब उसे बाराबंकी से लखनऊ जेल में शिफ्ट करने का फैसला किया गया है।