{"_id":"ca3dd980ade046b3ed9c7e1a74e50a8c","slug":"aruna-singh-says-i-was-expelled-from-aap-because-of-prashant-bhushan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'प्रशांत भूषण के कारण मुझे पार्टी से निकाला गया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'प्रशांत भूषण के कारण मुझे पार्टी से निकाला गया'
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) की निष्कासित नेता अरुणा सिंह ने गुरुवार को अपने निष्कासन के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशांत भूषण को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
निष्कासन के करीब एक साल बाद उन्होंने कहा प्रशांत भूषण की गलत रिपोर्ट के कारण ही उन्हें पार्टी से हटाया गया, जबकि प्रशांत भूषण के साथ जांच कर रहे दूसरे नेता एमिरन रामदास ने मुझे निर्दोष बताया था।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मार्च 2014 में लोकसभा चुनाव के समय अरुणा पर पैसे लेकर टिकट दिलवाने के आरोप लगे थे। इसी के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया था।
पत्रकारों से बात करते हुए अरुणा ने कहा कि उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था कि वे प्रशांत भूषण के गुट में रहें।
उन्होंने कहा कि पार्टी से हटाने का जो षड्यंत्र रचा गया उसमें प्रशांत सक्रिय हो गए। अब पार्टी में जो घटनाएं चल रही हैं उससे यह प्रमाणित हो गया है कि पार्टी में गुटबाजी काफी पहले से है।
विज्ञापन
उन्होंने अरविंद केजरीवाल से प्रशांत भूषण को तत्काल पार्टी से निकालने की मांग की है।