फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Artists related to Lokkala will get scholorship in Uttar Pradesh.

यूपी में लोककला से जुड़े चित्रकारों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति, हर माह दिए जाएंगे पांच हजार रुपये

Thu, 10 Dec 2020 01:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 10 Dec 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
Artists related to Lokkala will get scholorship in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य ललित कला अकादमी की ओर से लोककला से जुड़े चित्रकारों व मूर्तिकारों के लिए भी छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत लोककला के क्षेत्र से जुड़े कलाकारों को भी अब प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी।

विज्ञापन


राज्य ललित कला अकादमी द्वारा शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था जिस पर शासन की मुहर लगने के बाद छात्रवृत्ति योजना के तहत नियमावली में संशोधन कर दृश्य कला के साथ लोककला को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


अकादमी की ओर से कला शिक्षण छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रदेश के छह लोक कलाकारों को प्रतिमाह 5,000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। रिसर्च करने वाले अधिकतम 40 वर्ष की आयु के लोक कलाकारों को प्रोत्साहित देने व उनकी मदद करने के उद्देश्य से शुरू की गई छात्रवृत्ति से उनकी सुविधाओं में काफी इजाफा होगा। जनवरी माह से छह लोक कलाकारों को छात्रवृत्ति वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अब तक सिर्फ दृश्यकला के चित्रकारों व मूर्तिकारों को ही छात्रवृत्ति की सुविधा मिलती थी पर अब प्रदेश के लोककला से जुड़े कलाकारों को भी छात्रवृत्ति की सुविधा दी जाएगी। रिसर्च करने वाले कलाकारों को छात्रवृत्ति के साथ ही चित्रकला व मूर्तिकला प्रदर्शनी के लिए 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद भी मिलेगी।

प्रदेश में कला व संस्कृति को मिल रहा बढ़ावा

राज्य ललित कला अकादमी के सचिव यशवंत सिंह राठौर ने बताया कि कला व संस्कृति के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश दूसरे प्रदेशों से उत्तम रहा है। यूपी की लोककला लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में जहां एक ओर कलाकारों की कला को उचित मंच मिला है तो वहीं कलाकारों को बढ़ावा भी मिल रहा है।

अभी तक आधुनिक चित्रकला व मूर्तिकला से जुड़े यूपी के पांच दृश्य कलाकारों को छात्रवृत्ति मिलती थी लेकिन नियमावली में संशोधन होने के बाद अब छह लोक कलाकारों को रिसर्च कार्यों से जोड़ कर एक साल तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। इससे सांझी, बुदेंलखंडी समेत अन्य चित्रकलाओं को बढ़ावा मिलेगा।

सरयू के तट पर दिखेंगे चित्रकला के चटक रंग

राज्य ललित कला अकादमी की ओर से दिसंबर 14 से 18 तक अयोध्या में कला शिविर का आयोजन किया जाएगा। कला रंग कार्यक्रम के तहत ‘क्या कहती है सरयू की धारा’ विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 12 दिसंबर तक प्रदेश के कलाकारों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। अब तक इस शिविर के लिए 100 कलाकारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

अकादमी की ओर से आयोजित होने वाले कला शिविर का आयोजन लखनऊ व अयोध्या के बाद प्रयागराज, कानपुर, मथुरा और बनारस में भी किया जाएगा। अकादमी की ओर से स्व. अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर उनकी स्मृति में 24 व 25 दिसंबर को एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी और श्रीकृष्ण थीम पर मथुरा में  एक चित्रकला प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed