Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Arshad's actions are like that of a habitual criminal

Lucknow News: अरशद की हरकतें किसी अभ्यस्त अपराधी की तरह

Sat, 04 Jan 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Arshad's actions are like that of a habitual criminal
अरशद की हरकतें किसी अभ्यस्त अपराधी की तरह
लखनऊ। नाका के होटल में पिता बदर के साथ मिलकर मां व चार बहनों की हत्या करने के आरोपी अरशद की हरकतें किसी अभ्यस्त अपराधी की तरह हैं। सूत्रों के मुताबिक बैरक के भीतर भी वह सामान्य रहा। जेल में आने वाले नए बंदियों की तरह उसमें बेचैनी नहीं दिखी। इससे इस आशंका को बल मिल रहा है कि जेल जाना भी उसकी साजिश का हिस्सा था। तभी उसने भागने या आत्महत्या करने की जगह सरेंडर किया था।
विज्ञापन

इससे पहले जेल में जाते ही अरशद ने सबसे पहले खाना मांगा। बोला, भूख लगी है। दो दिन से खाना नहीं खाया हूं। मुझे खाना चाहिए। जेलकर्मियों ने उसे भोजन उपलब्ध कराया। इसके बाद उसे मुलाहिजा बैरक में बंद कर दिया गया। बताया गया कि खाना खाने के बाद वह आराम से सो गया। शुक्रवार सुबह भी वह सामान्य नजर आया और गणना में शामिल हुआ। सूत्रों के मुताबिक अरशद का व्यवहार देखकर जेलकर्मियों को कहीं से भी नहीं लगा कि उसने अपनी मां व चार बहनों की हत्या की है।
विज्ञापन


अरशद के परिजनों के आने का इंतजार
पुलिस दिल्ली में रहने वाले अरशद के ताऊ और चाचा के लखनऊ आने का इंतजार कर रही है। माना जा रहा है कि अरशद की जमानत अर्जी डालने या उससे मुलाकात करने के लिए परिजन आएंगे। हालांकि, अभी तक अरशद की मां अस्मा के मायके वालों के अलावा किसी और ने पुलिस से संपर्क नहीं किया है। पुलिस अरशद के ताऊ और चाचा के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला
आगरा निवासी अरशद अपने पिता, मां और चार बहनों के साथ 30 दिसंबर को लखनऊ आया था। सभी चारबाग स्थित होटल में ठहरे थे। 31 दिसंबर की रात में पिता के साथ मिलकर अरशद ने चार बहनों और मां की हत्या कर दी थी। आरोपी ने हत्या के बाद वीडियो भी बनाया था और बस्ती के लोगों पर परेशान करने समेत कई आरोप लगाए थे। घटना के बाद अरशद का पिता भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed