फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   arresting on using polythin bags

हो जाएं सतर्क! एक सितंबर से किया पॉलिथीन बैग का उपयोग, होगी कड़ी कार्रवाई

Thu, 29 Aug 2019 03:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 29 Aug 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
arresting on using polythin bags
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ में एक सितंबर से जो भी पॉलीथिन बैग का उपयोग करते मिलेगा उस पर पुलिस धारा 151 के तहत शांति भंग में कार्रवाई करेगी। पॉलिथीन बैग देने व लेने वाले दोनों व्यक्तियों पर यह कार्रवाई होगी। यह चेतावनी बुधवार को डीएम कौशल राज शर्मा व एसएसपी कलानिधि नैथानी ने संयुक्त तौर पर दी।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने जिम्मेदार विभागों को तीन दिन में राजधानी को पॉलीथिन मुक्त जिला बनाने का अल्टीमेटम दिया है। वह कलेक्ट्रेट सभागार में पॉलिथीन की रोकथाम को चल रही कार्रवाई की समीक्षा कर रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि पॉलिथीन की सप्लाई करने वाले बड़े कारोबारियों व उसे लाने वाले ट्रांसपोर्टर को पकड़ा जाए।
विज्ञापन


उन्होंने जिम्मेदारों को चेताया कि तीन दिन में उनके कार्य क्षेत्र से जुड़ी दुकानों, बाजारों व साप्ताहिक बाजारों में प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग पूरी तरह बंद न कराया तो कड़ी कार्रवाई होगी। साप्ताहिक बाजार में किसी दुकान पर पॉलिथीन मिली तो पूरा बाजार बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने निर्देश दिया कि सभी पुलिस अधिकारी अब जिले में प्रवेश करने वाले मार्गों के टोल पर अवैध शराब की ही तरह प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ने के लिए वाहनों की जांच करें। प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़े जाने जाने पर माल व वाहन जब्त कर ट्रक मालिक व ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में कार्रवाई करें। मुखबिर से सूचना जुटाकर पॉलिथीन का भंडारण करने वालों को पकडे़ं। इनके खिलाफ धारा 188, 270 के तहत मुकदमा दर्ज करें। इस काम में एलआईयू भी सहयोग करेगी।

धारा 151 के तहत होगी कार्रवाई

arresting on using polythin bags
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग अपराध
डीएम ने बताया कि अब 50 माइक्रॉन से पतली पॉलिथीन रखना व इसकी बिक्री करना अपराध की श्रेणी में आता है इसीलिए एक सितंबर से जो भी व्यक्ति पॉलिथीन कैरी बैग का उपयोग करता मिलेगा उस पर धारा 151 के तहत कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई के तहत संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भी भेजा जा सकता है।

खाद्य पदार्थो की पैकेजिंग सामग्री पर रोक नहीं
जिलाधिकारी ने कहा कि फूड आइटम की पैकेजिंग से जुड़ी सामग्री व 50 माइक्रॉन से अधिक माप की पॉलिथीन सामग्री के उपयोग पर फिलहाल रोक नहीं है। केंद्र सरकार के स्तर पर दो अक्तूबर से हर तरह की प्लास्टिक सामग्री के उपयोग पर रोक लगाने की कवायद चल रही है। इसके बाद ही इसका उपयोग रोकने को कार्रवाई शुरू होगी। फिलहाल 50 माइक्रॉन तक की पॉलिथीन से निर्मित प्लास्टिक बैग, थर्माकोल गिलास, प्लास्टिक गिलास, प्लास्टिक थैली की बिक्री व उपयोग रोका जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed