फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Around three crore rupees fraud five bank officials found guilty with thirteen others

पौने तीन करोड़ की धोखाधड़ी में 5 बैंक अधिकारी समेत 13 दोषी

Wed, 13 Feb 2019 05:11 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 13 Feb 2019 05:11 AM IST
विज्ञापन
Around three crore rupees fraud five bank officials found guilty with thirteen others
बैंक फ्रॉड (सांकेतिक तस्वीर)
गाजियाबाद में फर्जी चेक से किए गए पौने तीन करोड़ रुपये से अधिक के भुगतान के मामले में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जांच में पांच बैंककर्मियों समेत 13 लोगों को दोषी माना है। ईओडब्ल्यू ने बैंक अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए बैंक के चीफ विजलेंस ऑफिसर को पत्र भेजा है। वहीं, धोखाधड़ी में लिप्त आठ अन्य लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू के डीजी राजेंद्र पाल सिंह के अनुसार, वर्ष 2016 में गाजियाबाद के कविनगर में नरेश कुमार देसाई के कॉरपोरेशन बैंक के बचत खाते से 2,87,30,600 रुपये तीन फर्जी चेकों के माध्यम से निकाल लिए गए थे। जांच में सामने आया कि ये पैसे आरटीजीएस से जय मां स्टील के प्रोपराइटर राम कुमार सिंह और एचपी सेल्स के प्रोपराइटर विशाल शर्मा के खातों में ट्रांसफर किए गए।
विज्ञापन


इन पैसों को हड़पने में विशाल शर्मा, अरविंद कुमार, कुलदीप, पवन भाटी, अनुज भाटी, संतोष गिरि, सुघड़ पाल सिंह और अरुण रावत शामिल रहे। उन्होंने बताया कि जल्द इन आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस लेन देन में कॉरपोरेशन बैंक के सीनियर मैनेजर अनिल शर्मा, मैनेजर नीरज नरुला, असिस्टेंट मैनेजर आशुतोष कुमार, असिस्टेंट मैनेजर रश्मि पिल्लई और सिंगल विंडो ऑपरेटर श्रेष्ठा सैनी भी लिप्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed