फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   army recruitment rally from 10 november.

राजपूत रेजीमेंटल सेंटर में कोटा भर्ती रैली 10 से

Fri, 17 Oct 2014 08:42 PM IST
निशांत कुमार यादव/अमर उजाला, लखनऊ
निशांत कुमार यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Oct 2014 08:42 PM IST
विज्ञापन
army recruitment rally from 10 november.

यूनिट हेडक्वार्टर कोटा (यूएचक्यू) के तहत फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंटल सेंटर में सेना भर्ती रैली का आयोजन 10 से 16 नवंबर तक किया जाएगा।

विज्ञापन


फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंटल सेंटर के करियप्पा मैदान में होने वाली इस भर्ती में शहीदों के आश्रित, सेवारत और पूर्व सैनिकों के पुत्र और सेवारत जवानों के सगे भाई हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन


भर्ती सैनिक ट्रेडसमैन (संगीतकार), सैनिक जीडी, सैनिक क्लर्क, सैनिक जीडी (खिलाड़ी) के पदों के लिए की जाएगी।

मध्य कमान मुख्यालय की जनसंपर्क अधिकारी गार्गी मलिक सिन्हा ने बताया कि 10 नवंबर को सैनिक ट्रेडसमैन (केवल रिलेशन अभ्यर्थियों के लिए) की भर्ती में सभी राज्यों व सभी जातियों  के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन तारीखों में होंगी रैली

army recruitment rally from 10 november.

इसी दिन संगीतकार के पद के लिए ओपन कैटेगरी के सभी राज्यों व सभी जातियों के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। 11 और 12 नवंबर को सैनिक जीडी, 13 नवंबर को सैनिक क्लर्क और 14 नवंबर को सैनिक जीडी (खिलाड़ी) पदों की रैली होगी।

भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को अपने परिवारीजनों के सेना में तैनात यूनिट के अभिलेख मुख्यालय से जारी आश्रित प्रमाण पत्र व सभी दस्तावेजों  को साथ लाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed