फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   army man shot his wife in kannauj

पत्नी को पहले शॉपिंग करवाई फिर मार दी गोली

Sat, 26 Sep 2015 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छिबरामऊ (कन्नौज)
ब्यूरो/अमर उजाला, छिबरामऊ (कन्नौज) Updated Sat, 26 Sep 2015 02:00 PM IST
विज्ञापन
army man shot his wife in kannauj

कन्नौज के तालग्राम रोड स्थित ग्राम बहवलपुर में फौजी ने पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। मृतका के भाई ने आरोपी फौजी व उसके भाई के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


ग्राम बहवलपुर निवासी प्यारेलाल शाक्य की पुत्री अजिता सिंह उर्फ पिंकी (32) की शादी तालग्राम थाना क्षेत्र के पंडन नगला निवासी ओमवीर सिंह के साथ 13 जून 2012 को हुई थी। पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद की वजह से पिंकी अपने मायके रहने लगी। सेना में कार्यरत ओमवीर सिंह 22 सितंबर को बहवलपुर पहुंचा।
विज्ञापन


गुरुवार को पत्नी को साथ लेकर कानपुर गया। आरोप है कि रात करीब 11 बजे घर लौटते वक्त गांव के बाहर फौजी ने पिंकी को गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तमंचा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी बहन सुधा ने बताया कि मृतका अजिता सिंह उर्फ पिंकी अपने पति ओमवीर सिंह और उसके बड़े भाई जसवीर से काफी परेशान रहती थी। उसका पति दो बीघा जमीन की मांग करता था।

पति और उसके भाई से परेशान थी पिंकी

army man shot his wife in kannauj

मृतका ने अपने पति के खिलाफ 63 राष्ट्रीय रायफल बटालियन मार्फत 56 सेना डाक सेवा झांसी को छह पेज का हस्तलिखित शिकायतीपत्र भेजा था। जिसमें उसने अपने पति के अलावा अपने जेठ पर बदनीयती का आरोप लगाया था।

उसने उस पत्र में अपने पति पर स्वयं की हत्या कर देने की भी आशंका जताई थी। इसके अलावा उसने अपना और अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री का नाम पति के विभागीय अभिलेखों में दर्ज कराने की भी गुहार लगाई थी।

ग्राम बहवलपुर निवासी अजिता सिंह उर्फ पिंकी काफी मेधावी थी। वह शिक्षिका बनकर सेल्फडिपेंट होना चाहती थी। उसने एमए, बीएड के साथ पिछले दिनों टीईटी की परीक्षा भी दी थी। उसके पिता की काफी पहले मौत हो गई थी। वह तीन बहनें और चार भाई हैं।

पिंकी की बड़ी बहन सुधा ने बताया उसकी बहन पति के साथ ही रहना चाहती थी, लेकिन वह उसे अपने साथ नहीं रखते थे। पिछले डेढ़ वर्ष से उसकी बहन मायके में रहकर अपनी पढ़ाई की तैयारी कर रही थी।

पति ने सुनाई हत्या की कहानी

army man shot his wife in kannauj

पुलिस हिरासत में बैठे पत्नी की हत्या के आरोपी फौजी ओमवीर ने बताया वह बिनागुड़ी पश्चिम बंगाल में तैनात है। 20 सितंबर को 20 दिन की छुट्टी पर घर आया था। उसके ससुराल वाले नहीं चाहते थे कि उसकी पत्नी उसके साथ रहे।
उसकी बहनें और साढ़ू उसकी पत्नी को गुमराह करते रहते थे।

परेशान होकर इस वर्ष उसने हाईकोर्ट में हेबियस कार्पस रिट दायर की थी। उसने रोते हुए बताया कि वह गुरुवार को अपनी पत्नी को कानपुर ले गया था। वहां उन लोगों ने शॉपिंग की। देर रात वह लोग वापस लौटे। पैदल ससुराल जा रहे थे।

तभी रास्ते में बाइक सवारों ने उसकी पत्नी के गोली मारकर हत्या कर दी। उसके ऊपर पत्नी की हत्या का झूठा आरोप लगाकर फंसाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed