फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   army day exhibition

Lucknow News: सूर्या खेल परिसर में सेना के हथियारों की प्रदर्शनी आज से

Fri, 05 Jan 2024 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
army day exhibition
लखनऊ। सेना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार से छावनी स्थित सूर्या खेल परिसर में हथियारों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी। नो योर आर्मी मेले में टैंकों, आर्टिलरी गन, रडार सहित सेना के अत्याधुनिक हथियारों को प्रदर्शित किया जाएगा। यहां प्रवेश निःशुल्क है। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
विज्ञापन

पंद्रह जनवरी को सेना दिवस मनाया जाएगा। पहली बार सेना दिवस का आयोजन लखनऊ में हो रहा है। इसके चलते बैंड प्रस्तुतियों सहित नो योर आर्मी व अन्य आयोजन लखनऊ में कराए जा रहे हैं। मध्य कमान के जनसम्पर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार से नो योर आर्मी मेला छावनी के सूर्या खेल परिसर में लगाया जाएगा। इसके अंतर्गत सेना के हथियारों व उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें टी 90 टैंक, टी 70 टैंक अथर्व के अतिरिक्त आर्टिलरी गन के-9 वज्र, वेपन लोकेटिंग रडार स्वाथी, 155 एमएम आर्टिलरी गन प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। इसके अतिरिक्त यूनिफॉर्म, आधुनिक मशीन गनें, पिस्टल, रॉकेट लाॅन्चर आदि भी प्रदर्शनी में शामिल रहेंगे। प्रदर्शनी सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक खुली रहेगी। दर्शकों का प्रवेश निशुल्क है। यह प्रदर्शनी सात जनवरी तक रहेगी। कार्यक्रम में मध्य कमान के आर्मी कमांडर भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


सेना में भर्ती की मिलेगी जानकारी
प्रदर्शनी में एक ओर जहां सेना के हथियारों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, वहीं दूसरी ओर हेल्पडेस्क बनेगी। यहां जोनल रिक्रूटमेंट ऑफिस लखनऊ की ओर से सेना में भर्ती होने के बारे में जानकारियां युवाओं को दी जाएंगी। अग्निवीर बनने से लेकर एनडीए, सीडीएस के जरिए सेना में जाने की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed