फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ARM is distributing Ram Akshat among the devotees

Lucknow News: भक्तों में राम अक्षत बांट रहे एआरएम

Thu, 11 Jan 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 11 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
ARM is distributing Ram Akshat among the devotees
रायबरेली। रायबरेली डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने डिपो को राममय बनाने का काम शुरू कर दिया है। अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिनों तक रायबरेली डिपो में कार्यक्रमों की रणनीति बनाई गई है। बसों में रामधुन के गीत बजाने का काम शुरू होने के साथ ही एआरएम ने लोगों में राम अक्षत बांटने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने 1001 लोगों में राम अक्षत बांटने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

बुधवार को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी ने डिपो परिसर में 200 लोगों में राम अक्षत का वितरण किया। इसके अलावा 20 से 22 जनवरी तक विशेष उत्सव मनाने का कार्यक्रम भी बनाया गया है। 20 जनवरी को सुबह भगवान राम की शोभायात्रा निकालने के साथ ही मंदिर में पूजा के बाद रामकथा होगी।
विज्ञापन

कथा सुनाने के लिए वृंदावन से बाल व्यास हरिदास महराज को बुलाया गया है। 21 जनवरी को भी रामकथा का आयोजन होगा। 22 जनवरी को सुबह सुंदरकांड पाठ के बाद रामकथा होगी। शाम चार बजे के बाद राम प्रसादी भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम का कहना है कि भगवान राम हम सबके आराध्य हैं। 1001 लोगों में राम अक्षत बांटने का काम शुरू किया है। डिपो में तीन दिनों तक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। बसों के साथ ही डिपो पर रामधुन भक्तों को सुनने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed