फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   architect commits suicide in lucknow

कर्ज में डूबे आर्किटेक्ट ने अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से लगा दी छलांग

Wed, 21 Feb 2018 01:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 Feb 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
 architect commits suicide in lucknow
अनिल कुमार पाल (फाइल फोटो) ने इसी अपार्टमेंट से लगाई छलांग
गोमतीनगर विस्तार स्थित कावेरी अपार्टमेंट में रहने वाले 46 वर्षीय आर्किटेक्ट अनिल कुमार पाल ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह उनका शव अपार्टमेंट के भूतल पर पड़ा देख हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


सूचना पाकर आई पुलिस को अनिल की जेब से फ्लैट की चाबी, मोबाइल फोन और सुसाइड नोट मिला है। एसओ अंबर सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में अनिल ने कर्ज के चलते जान देने की बात लिखी है। उधर, परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। एसओ का कहना है कि सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि अनिल मूलरूप से फतेहगढ़ के गीतापुरम का रहने वाला था। उसने बीएससी की पढ़ाई के बाद आर्किटेक्ट का कोर्स किया था। वह कई साल से लखनऊ में कॉवेरी अपार्टमेंट के बी ब्लॉक में फ्लैट नंबर 501 में पत्नी अंजू, 10 वर्षीय बेटे आयुष और बेटी के साथ किराये पर रह रहा था और अपनी कंपनी बनाकर काम कर रहा था। उसका ऑफिस बहुखंडी स्थित धेनुमति अपार्टमेंट में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी-बच्चों को छोड़ आया था फतेहगढ़

 architect commits suicide in lucknow
शनिवार को वह पत्नी-बच्चों को लेकर फतेहगढ़ स्थित घर गया और उन्हें वहां छोड़कर रविवार को लखनऊ लौट आया। आते वक्त उसने किसी काम के चलते व्यस्त रहने और तीन-चार दिन बाद लौटकर आने की बात कही थी। अनिल ने पत्नी से बेटे को नोएडा में फुटवियर कंपनी में काम कर रहे छोटे भाई निखिल उर्फ गौरव के पास भेजने के लिए भी कहा था। लखनऊ लौटकर वह अपने फ्लैट में ही रहा। 

सोमवार रात वह अपने पार्टनर अमित यादव के गोमतीनगर स्थित घर गया जहां दोनों ने साथ में ही खाना खाया। इसके बाद फ्लैट में वापस आ गया। रात करीब साढ़े तीन बजे अपार्टमेंट के गार्ड ने उसका शव बेसमेंट में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर अनिल के पिता कृष्णपाल, भाई व पत्नी सहित अन्य परिवारीजन लखनऊ आ गए। परिवारीजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।

फुटेज में ऊपरी मंजिल पर जाते दिखा
एसओ ने बताया कि अपार्टमेंट के हर फ्लोर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई, जिसमें रात करीब तीन बजे उसे पांचवें फ्लोर में अपने फ्लैट से निकलते हुए देखा गया। पुलिस ने अन्य फ्लोर के फुटेज खंगाले तो वह 11वें फ्लोर पर जाते हुए नजर आया। 

तीसरी बार में हिम्मत जुटाकर कूदा
सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि खुदकुशी करने से पहले अनिल दो बार 11वीं मंजिल पर गया था। पुलिस यह आशंका जता रही है कि उसने दो बार नीचे छलांग लगाने की कोशिश की लेकिन हिम्मत नहीं पड़ी होगी। तीसरी बार में आखिर वह नीचे कूद ही गया। पुलिस को शक है कि खुदकुशी के इरादे से ही वह पत्नी और बच्चों को अपने पिता के घर पर छोड़ आया था।

‘कर्ज नहीं चुका सकता, इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं’ 

 architect commits suicide in lucknow
गोमती नगर में कावेरी अपर्टामेंट की 11वीं मंजिल से कूद कर खुदकुशी करने वाले आर्किटेक्ट अनिल कुमार पाल ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसे काफी लोगों के पैसे वापस करने हैं। वह बड़े कर्ज में डूब गया है, जिसकी भरपाई नहीं कर सकता इसिलिए आत्महत्या कर रहा है। सुसाइड नोट में उसने अपने पिता व रिटायर्ड गन्ना अधिकारी कृष्णपाल का मोबाइल नंबर लिखते हुए कहा कि मेरी मौत की सूचना उन्हें दे दी जाए।

कर्ज में नहीं था बेटा, मिलनी थी डेढ़ करोड़ की पेमेंट

अनिल के पिता कृष्णपाल ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि बेटा कर्ज में नहीं था। उसका काम अच्छा चल रहा था। जल्द ही उसे डेढ़ करोड़ की पेमेंट मिलने वाली थी। लखनऊ के अलावा हरदोई व अन्य जनपदों में उसकी कई साइट चल रही थीं। 

अनिल के एक रिश्तेदार ने बताया कि सोमवार को फोन पर बातचीत के दौरान उसने शराब की दुकान के आवंटन के लिए फार्म मंगाया था। अगर वह कर्जदार होता तो शराब की दुकान के आवंटन में लाखों रुपये खर्च करने की कैसे सोचता?

परिवारीजनों का कहना है कि अनिल की मौत के पीछे सोची-समझी साजिश है। सुसाइड नोट की लिखावट उसकी नहीं है। उन्होंने अनिल के कारोबार में पार्टनर राजीव यादव और अमित यादव की भूमिका पर शक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed