फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Arbitrary estimate made for new connection, JE suspended

Lucknow News: नए कनेक्शन का बनाया मनमाना एस्टीमेट, जेई निलंबित

Sat, 04 Oct 2025 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Arbitrary estimate made for new connection, JE suspended
प्रतीकात्मक।
सरोजनीनगर। बिजनौर स्थित शारदानगर विस्तार विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता आशुतोष कुमार को गंभीर अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना के मुताबिक, लालजी की पत्नी कुंती देवी ने 21 मई को दो किलोवाट घरेलू विद्युत कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल पर आवेदन किया था। अवर अभियंता ने 120 मीटर दूरी दर्शाते हुए तीन एलटी पोल प्रस्तावित कर 76,892 रुपये का एस्टीमेट बनाया था, लेकिन आवेदक ने उसे जमा नहीं किया। इसके बाद 18 जून को लालजी ने दोबारा आवेदन किया। इस बार अवर अभियंता ने मात्र 75 मीटर दूरी बताते हुए दो पोल प्रस्तावित किए और 58,515 रुपये का नया एस्टीमेट बनाया। उपभोक्ता ने 30 अगस्त को यह एस्टीमेट जमा दिया और 19 सितंबर को कनेक्शन जारी कर दिया गया। दोनों प्रकरणों में एक ही परिसर के लिए अलग-अलग एस्टीमेट बनाने की आवेदक ने शिकायत कर दी। अधिशासी अभियंता अविनाश कुमार ने जांच कराई तो शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई। आशुतोष कुमार को मलिहाबाद खंड कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed