{"_id":"571091954f1c1b66664a6ac3","slug":"april-temperature-rises-up-to-40-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 के पार पहुंचा पारा, क्या बोले मौसम विज्ञानी, पढ़ें खबर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 के पार पहुंचा पारा, क्या बोले मौसम विज्ञानी, पढ़ें खबर में
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
गर्मी ने अभी से दिखाए तेवर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधा अप्रैल बीतने के साथ ही दोपहर की तपन के साथ पारा फिर 40 डिग्री की ओर बढ़ चला है। तपती धूप में हवा के झोंकों के बावजूद पारे के तीखे तेवरों ने बृहस्पतिवार को 40 के आंकड़े को पार करने की भरपूर कोशिश की।
विज्ञापन
दिन का अधिकतम पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 39.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन के अधिकतम पारे के अलावा दिन के न्यूनतम पारे ने भी तेवर दिखाए। ये भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक 24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
दिन में रुक-रुक कर चल रहे अंधड़ों ने तपन का अहसास बीच-बीच में कम कराया तो सड़कों पर दिखे लोग धूप से बचने के इंतजामों से लैस दिखे। शाम को हवा के झोंकों ने मामूली राहत दी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों ने बताया कि चूंकि आसमान साफ है और ड्राई वेदर कंडीशन एक्टिव हैं, इसीलिये पारा अब चढ़ेगा।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में ये सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड होगा। दिन का अधिकतम पारा 41 डिग्री के आसपास तक दर्ज हो सकता है।