{"_id":"604cc41e8ebc3e8ca62a38aa","slug":"appplication-against-waseem-rizvi-in-chauk-thana-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वसीम रिजवी के खिलाफ गुस्से में मुस्लिम समाज, मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसीम रिजवी के खिलाफ गुस्से में मुस्लिम समाज, मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी
Sat, 13 Mar 2021 07:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 13 Mar 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी।
- फोटो : amar ujala
भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी अमील शमशी ने चौक थाने में तहरीर देकर शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अपील की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी बाहरी ताकतों के इशारे पर देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। वह एक हिस्ट्रीशीटर है और अब कुरान की आयतें हटाने की सुप्रीम कोर्ट में याचिका देकर मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर वो इंसान जो देश में अमन शांति चाहता है। वो इस बात से बहुत गम और गुस्से में है। उन्होंने कहा कि कुरान इंसानों की रहनुमाई और हिदायत के लिए है। रिजवी ने करोड़ों मुसलमानों के जज्बातों को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन
बता दें कि वसीम रिजवी के सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज करने को लेकर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी नाराजगी जाहिर की।
शिया धर्मगुरू मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि वसीम का इस्लाम एवं शिया समुदाय से कोई लेना-देना नहीं है। वह चरमपंथी व मुस्लिम विरोधी संगठनों के एजेंट हैं। इस तरह के कदम से वह देश में अराजकता फैला रहे हैं। सरकार उन्हें गिरफ्तार करे। वसीम ने मुस्लिम विरोधी ताकतों को खुश करने के लिए ऐसा कदम उठाया है, ताकि वक्फ बोर्ड की सीबीआई जांच में जेल जाने से बच सकें।
Trending Videos
कुरान में नहीं हो सकता कोई बदलाव : मौलाना सैफ
मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि पूरी दुनिया के मुसलमानों का कुरान पर पूरा एतबार है। कुरान में सिर्फ अच्छाइयां बताई गई हैं। वसीम का ये कदम गलत और निंदनीय है। यह मदरसों और कुरान को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि किसी पार्टी में शामिल होना गलत नहीं है, लेकिन पार्टी के लिए धर्म को बेच देना गलत है। मौलाना ने कहा कि कुरान में 26 आयतें हटाना तो दूर, एक शब्द भी ऊपर नीचे नहीं किया जा सकता है।