वसीम रिजवी के खिलाफ गुस्से में मुस्लिम समाज, मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी अमील शमशी ने चौक थाने में तहरीर देकर शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी बाहरी ताकतों के इशारे पर देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। वह एक हिस्ट्रीशीटर है और अब कुरान की आयतें हटाने की सुप्रीम कोर्ट में याचिका देकर मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है।
उन्होंने कहा कि हर वो इंसान जो देश में अमन शांति चाहता है। वो इस बात से बहुत गम और गुस्से में है। उन्होंने कहा कि कुरान इंसानों की रहनुमाई और हिदायत के लिए है। रिजवी ने करोड़ों मुसलमानों के जज्बातों को ठेस पहुंचाई है।
बता दें कि वसीम रिजवी के सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज करने को लेकर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी नाराजगी जाहिर की।
शिया धर्मगुरू मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि वसीम का इस्लाम एवं शिया समुदाय से कोई लेना-देना नहीं है। वह चरमपंथी व मुस्लिम विरोधी संगठनों के एजेंट हैं। इस तरह के कदम से वह देश में अराजकता फैला रहे हैं। सरकार उन्हें गिरफ्तार करे। वसीम ने मुस्लिम विरोधी ताकतों को खुश करने के लिए ऐसा कदम उठाया है, ताकि वक्फ बोर्ड की सीबीआई जांच में जेल जाने से बच सकें।
कुरान में नहीं हो सकता कोई बदलाव : मौलाना सैफ
मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि पूरी दुनिया के मुसलमानों का कुरान पर पूरा एतबार है। कुरान में सिर्फ अच्छाइयां बताई गई हैं। वसीम का ये कदम गलत और निंदनीय है। यह मदरसों और कुरान को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि किसी पार्टी में शामिल होना गलत नहीं है, लेकिन पार्टी के लिए धर्म को बेच देना गलत है। मौलाना ने कहा कि कुरान में 26 आयतें हटाना तो दूर, एक शब्द भी ऊपर नीचे नहीं किया जा सकता है।