फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   appointment letter will issue science and maths teachers in up

घोषित हुई विज्ञान शिक्षकों के नियुक्ति पत्र मिलने की तारीख

Tue, 15 Sep 2015 08:16 PM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
appointment letter will issue science and maths teachers in up

यूपी के शिक्षामित्रों के समायोजन पर आए हाईकोर्ट के फैसले ने हजारों शिक्षामित्रों को जरूर निराश किया है लेकिन उच्च प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों के लिए मंगलवार को एक अच्छी खबर आई।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक भर्ती के पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र 21 सितंबर तक दे दिए जाएंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि हाईकोर्ट के आदेश पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में प्रोफेशनल कोर्स वालों को शामिल किया गया था, लेकिन अंतिम निर्णय आने तक इन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित-विज्ञान शिक्षक के 29,334 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकालते हुए आवेदन लिया था। इसमें गणित के 14,667 व विज्ञान के 14,667 पद हैं।

हो चुकी है सात चरणों की काउंसिलिंग

appointment letter will issue science and maths teachers in up

इन पदों के लिए आए आवेदन के आधार पर सात चरणों की काउंसलिंग कराई जा चुकी है। हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन होने के चलते पात्रों को नियुक्ति पत्र नहीं बांटा जा रहा था।

हाईकोर्ट से स्थिति स्पष्ट होने पर भी नियुक्ति पत्र बांटने पर देरी होने पर अभ्यर्थियों हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। राज्य सरकार को इस पर हाईकोर्ट में स्थिति स्पष्ट करनी है। इसलिए परिषद के सचिव ने नियुक्ति पत्र देने का आदेश दे दिया है।

उन्होंने कहा है कि गणित-विज्ञान शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित सातवीं काउंसलिंग तक में शामिल अभ्यर्थियों की आरक्षणवार मेरिट सूची के आधार पर नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

नियुक्ति पत्र में इस बाद का भी उल्लेख अनिवार्य रूप से किया जाएगा कि नियुक्ति संबंधी कार्यवाही हाईकोर्ट से पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन होगा। नियुक्ति पत्र देने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसलिए तय अवधि के अंदर पात्रों को नियुक्ति पत्र देना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed