फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Appointment letter for applicants continues.

शिक्षकों की नियुक्ति प्रकिया पर आया एक बड़ा आदेश

Sat, 24 Jan 2015 10:22 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 Jan 2015 10:22 AM IST
विज्ञापन
Appointment letter for applicants continues.

शनिवार और रविवार को अवकाश होने के बावजूद प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रशिक्षु शिक्षकों को समय से नियुक्ति पत्र देने के लिए यह फैसला किया है।

विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्त ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि शनिवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर सूबे में सार्वजनिक अवकाश है, जबकि रविवार को साप्ताहिक छुट्टी।
विज्ञापन


इसके अलावा गोंडा जिले में बीएड टीईटी प्रशिक्षु शिक्षकों को अंतिम दिन भी नियुक्ति पत्र बांटा गया। शुक्रवार को 48 प्रशिक्षु शिक्षकों ने नियुक्ति पत्र लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर तैनाती के लिए बीते रविवार की रात नियुक्ति पत्र देने के लिए कट ऑफ मेरिट जारी की गई थी। 2739 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के लिए बुलाया गया।

शुक्रवार को नियुक्ति पत्र बंटने का अंतिम दिन था। आखिरी दिन मात्र 48 प्रशिक्षु शिक्षकों ने ही नियुक्ति पत्र लिया। अब तक 2739 के सापेक्ष 1490 प्रशिक्षु शिक्षकों ने ही नियुक्ति पत्र लिया है।

डीएम व एसपी ने देखी हकीकत

Appointment letter for applicants continues.

वहीं, हमेशा सन्नाटे में डूबा रहने वाला सीतापुर का डायट परिसर शुक्रवार को नियुक्ति पत्र लेने आए प्रशिक्षु शिक्षकों से भरा रहा। नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी प्रशिक्षु शिक्षकों चेहरे पर खुशी और आंखों में कामयाबी की चमक नजर आई।

कड़ी मेहनत, संघर्ष व लंबे इंतजार के बाद मिली सफलता ने उन्हें उत्साह से भर दिया। इस दौरान उच्चाधिकारी भी काफी सक्रिय रहे। डीएम और एसपी भी बीएसए से समस्याओं की जानकारी लेते रहे।

उधर प्रशिक्षु शिक्षकों के साथ आए परिवारीजन पूरे समय पाल्यों को संभालते नजर आए। परिसर के बाहर दुकानदारों की चांदी रही। डायट परिसर में शुक्रवार को जिलाधिकारी लालबिहारी व पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण ने नियुक्ति पत्र वितरण का जायजा लेते रहे।

दोनो अधिकारी 12 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पहुंचे और काउंटरों पर जाकर हकीकत देखी। बेसिक शिक्षा अधिकारी वाईके मिश्रा से समस्याओं की जानकारी ली पुलिस अधीक्षक ने महिला पुलिस कर्मियों की संख्या में इजाफा करने के निर्देश दिए।

कुछ ऐसा ‌था यहां का माहौल

Appointment letter for applicants continues.

नियुक्ति पत्र मिलने की जितनी खुशी महिला अभ्यर्थियों को थी। उससे ज्यादा खुशी उनके साथ आए पतियों और परिवारी जनो  को थी।

जब प्रशिक्षु अभ्यर्थी लाइन में लगकर अपना ज्वाइनिंग लेटर प्राप्त कर रहीं थी। उस दौरान उनके साथ आए परिवारीजन पाल्यों को मैदान पर बैठकर खिला रहे थे। रोने पर उन्हें चुपकराते हुए नजर आए। उधर डायट परिसर के बाहर भी काफी चहल-पहल रही। सुबह से डायट जाने वाले मार्ग दुकानदारों से गुलजार था।

फोटोकॉपी की दुकानें जगह-जगह पर लगी थी। अभ्यर्थियों को फोटोकॉपी कराने के लिए दूर न जाना पड़े। वह गेट पर ही फोटोकॉपी करा रहे थे। ठेले व कुलचे वालों की भी खूब चांदी रहीं। सभी ने जमकर कमाई की।

409 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

Appointment letter for applicants continues.

बलरामपुर जिले में पांचवें दिन भी प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा नियुक्ति पत्र लेने का सिलसिला चलता रहा। शुक्रवार को नौ प्रशिक्षु शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर पहुंचकर अपना नियुक्ति पत्र लिया। अब तक जिले के प्राथमिक स्कूलों में कुल 409 प्रशिक्षु शिक्षकों ने नियुक्ति पत्र लिया है।

बीएसए जय सिंह ने शुक्रवार को बताया कि प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के तहत जिले में 1302 प्रशिक्षु शिक्षकों की तैनाती की जानी थी।

बीते 19 जनवरी से अब तक कुल 409 प्रशिक्षु शिक्षकों ने नियुक्ति पत्र प्राप्त किया है। अभी भी 894 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाना है। 27 जनवरी तक प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा जाएगा।

28 जनवरी को सभी प्रशिक्षु शिक्षकों को संबंधित स्कूलों में जॉइन करना होगा। 29 जनवरी को कट आफ मेरिट तैयार करके फिर से नियुक्ति पत्र बांटा जाएगा।

जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता निरंकार पांडेय, जिला समन्यवक निर्माण एनके सिंह व वरिष्ठ सहायक अनूप कुमार श्रीवास्तव आदि ने प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा जाएगा।

नहीं जारी हो पाई नई मेरिट लिस्ट

Appointment letter for applicants continues.

अंबेडकरनगर जिले में प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए शुक्रवार को भी नई मेरिट लिस्ट जारी नहीं हो पायी। पूर्व में डायट ने बेसिक शिक्षा विभाग को जो मेरिट लिस्ट दी थी, उसे 20 जनवरी को तब परिवर्तित कर दिया गया, जब शिक्षक तैनाती के लिए नियुक्ति पत्र का वितरण शुरू कर दिया गया था।

मेरिट बदल जाने से शिक्षक बनने जा रहे यहां कुल 41 डिग्रीधारी अपात्र घोषित हो गए थे। डीएम विवेक ने नए सिरे से मेरिट लिस्ट बनाने का निर्देश दिया था।

शुक्रवार देर सायं चयन प्रक्रिया में शामिल एसडीएम आलापुर रमापति ने बताया कि डायट प्राचार्य द्वारा सभी दस्तावेज नहीं दिए जा सके हैं। इसलिए व्यवधान आया है। प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed