{"_id":"6179090c01ecaa168f0f8b3f","slug":"apply-for-scholorship-till-30-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अब छात्रवृत्ति के लिए 30 नवंबर तक आवेदन, 28 दिसंबर तक खाते में आएगी राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अब छात्रवृत्ति के लिए 30 नवंबर तक आवेदन, 28 दिसंबर तक खाते में आएगी राशि
Wed, 27 Oct 2021 01:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:38 PM IST
सार
यूपी शासन ने छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए एक और मौका देने का निर्णय लिया है। इसके तहत 28 दिसंबर तक छात्र-छात्राओं के आधार लिंक बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की जाएगी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तर प्रदेश शासन ने छात्रवृत्ति और शुल्क भरपाई के लिए आवेदन के लिए एक और चरण चलाने का निर्णय लिया है। कक्षा-11, 12 और अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के छात्र 29 अक्तूबर से 30 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
अभी तक सभी वर्गों के 35.44 लाख छात्रों ने आवेदन अंतिम रूप से सबमिट किया है, जिसमें से 14.18 लाख छात्रों का डाटा संस्थानों के स्तर से अग्रसारित किया जा चुका है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव, समाज कल्याण के. रवींद्र नायक ने बताया कि 30 अक्तूबर से 3 दिसंबर तक संस्था स्तर से अग्रसारण की कार्यवाही पूरी की जाएगी।
लॉक डाटा के आधार पर 28 दिसंबर तक छात्र-छात्राओं के आधार लिंक बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसी तरह से कक्षा-9 व 10 के लिए आवेदन का दूसरा चरण 29 अक्तूबर से 19 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन