{"_id":"69ff9885e4cda674c90a1776","slug":"applications-invited-from-sportspersons-for-padma-awards-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1729974-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पद्म पुरस्कारों के लिए खिलाड़ियों से आवेदन मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पद्म पुरस्कारों के लिए खिलाड़ियों से आवेदन मांगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों के लिए खेल क्षेत्र से जुड़े उत्कृष्ट खिलाड़ी और खेल हस्तियों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में क्षेत्रीय खेल कार्यालय केडी सिंह बाबू स्टेडियम की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।
जारी सूचना के अनुसार खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन के साथ खेल उपलब्धियों एवं व्यक्तित्व से संबंधित लेख देना होगा। क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र की तीन प्रतियों के साथ अपना आवेदन 30 मई तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में जमा कर सकते हैं।