{"_id":"6837789bce1345cf8106c9e1","slug":"applications-for-admission-to-cits-can-now-be-made-till-june-4-lucknow-news-c-13-1-lko1022-1225625-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीआईटीएस में प्रवेश के लिए अब चार जून तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीआईटीएस में प्रवेश के लिए अब चार जून तक आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। अलीगंज स्थित प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र में संचालित शिल्प अनुदेशक प्रशिक्षण योजना (सीआईटीएस) के विभिन्न पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए अब 4 जून तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
संस्थान के निदेशक डीके सिंह ने बताया कि सीआईटीएस में सत्र-2025-26 में प्रवेश के लिए प्रस्तावित सीबीटी (ऑनलाइन) प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए आवेदन प्रकिया की तिथि बढ़ा दी गई है । वेबसाइट www.nimionlineadmission.in पर 4 जून तक आवेदन किया जा सकता है। बीटेक, पॉलीटेक्निक एवं आईटीआई के उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों को आवेदन का मौका है। इसके अलावा जो प्रशिक्षार्थी अंतिम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं एवं जिनका परिणाम सत्र-2025 में घोषित होना प्रस्तावित है वे सभी डीजीटी के मानक पर आवेदन के पात्र होंगे ।
उन्होंने बताया कि संस्थान में संचालित 10 व्यवसायों में एवं सत्र 2025-26 से प्रस्तावित 10 नवीन व्यवसायों में प्रवेश लेने के पात्र हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 पाठ्यक्रमों में प्रवेश 14 जून को प्रस्तावित अखिल भारतीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (एआईसीईटी) के माध्यम से दिया जाएगा ।