फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   apna dal will not join any government function in uttar pradesh.

अपना दल का एलान, यूपी में किसी भी सरकारी कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल, लगाया अपमान का आरोप

Thu, 27 Dec 2018 12:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 27 Dec 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
apna dal will not join any government function in uttar pradesh.
अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला

भाजपा व प्रदेश सरकार की अनदेखी से आहत अपना दल (एस) ने फैसला किया है कि प्रदेश सरकार के किसी भी आयोजन में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल व पार्टी के अध्यक्ष अशीष पटेल शामिल नहीं होंगे। बुधवार को देवरिया में मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम में भी अनुप्रिया शामिल नहीं हुईं। वह मिर्जापुर से सीधे दिल्ली चली गईं।

विज्ञापन


दरअसल मंगलवार को सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम में अनुप्रिया को आमंत्रित न करके दूसरे केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे को आमंत्रित किया गया था। इस पर आशीष पटेल ने तीखा विरोध जताते हुए भाजपा के प्रदेश नेतृत्व पर लगातार अपनमानित करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा था कि अगर भाजपा का यही रवैया रहेगा तो लोकसभा चुनाव में एनडीए में बने रहना मुश्किल हो सकता है। अब अपना दल (एस) ने यह तय किया है कि जब तक सहयोगी दलों को अपमानित करने के भाजपा के रवैये में सुधार को लेकर भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व कोई निर्णायक कदम नहीं उठाता है तब तक अनुप्रिया व आशीष पटेल समेत पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी भी राज्य सरकार के कार्यक्रमों में शिरकत नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष पटेल ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अब मामला भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के पाले में है। उनको ही इस मसले का हल निकालना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed