{"_id":"5bae78ce867a55510e62cf47","slug":"apna-dal-mla-sangamlal-misbehaved-with-cm-security-guards","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपना दल विधायक संगमलाल एनेक्सी में सुरक्षाकर्मियों से भिड़े, बाद में मुकरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना दल विधायक संगमलाल एनेक्सी में सुरक्षाकर्मियों से भिड़े, बाद में मुकरे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
विधायक संगमलाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिवालय एनेक्सी में अति संवेदनशील मुख्यमंत्री कार्यालय पंचम तल पर अपने कुछ साथियों को ले जाने के लिए अपना दल विधायक संगमलाल सचिवालय सुरक्षा दल के सदस्यों से भिड़ गए। हालांकि वह साथियों को नहीं ले जा पाए।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ जिले से विधायक संगमलाल गुप्ता शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपने दो-तीन साथियों के साथ एनेक्सी में वीवीआईपी लिफ्ट के पास पहुंचे। इसी लिफ्ट से मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट लोग जाते हैं। यहां सुरक्षाकर्मियों ने विधायक के साथ आए लोगों से पंचम तल पर जाने के लिए पास मांगा तो वह उखड़ गए।
विज्ञापन
उन्होंने साथियों को अपने साथ ले जाने के लिए दबाव बनाया और धमकाने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने बिना पास जाने देने में असमर्थता जताई और लिफ्ट रोक दी। इसके बाद विधायक लिफ्ट से चले गए और साथी नीचे रह गए। एनेक्सी के प्रतिसार निरीक्षक ने इस संबंध में सुरक्षा अधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
इस संबंध में विधायक संगमलाल ने बताया कि विधायकों के साथ प्रतिनिधि रहते हैं। फाइल वगैरह लेकर चलते हैं। उनके साथ दो प्रतिनिधि थे। वह उनको साथ लेकर जाना चाहते थे। सुरक्षाकर्मियों ने पास बनवाने को कहा तो पास मंगवाया और साथ लेकर गया। कोई विवाद नहीं हुआ है।
...और योजना भवन में बिना पास दाखिल हुआ युवक
योजना भवन में शुक्रवार को ही एक युवक बिना पास दाखिल हो गया। वहां उसे किसी कर्मी ने वीडियो बनाते देखा तो शक हुआ। युवक को पकड़ कर सुरक्षा दल के हवाले कर दिया गया। बताया गया है कि युवक अमेठी का था। वह अपनी कुछ समस्या लेकर आया था। उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।