फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   apna dal may be alliance with bjp said krishna patel

अनुप्रिया पटेल ने दिखाए तेवर तो कृष्णा पटेल ने बढ़ाया बीजेपी से दोस्ती का हाथ

Sun, 06 Jan 2019 08:21 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Sun, 06 Jan 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
apna dal may be alliance with bjp said krishna patel
कृष्णा पटेल - फोटो : अमर उजाला

अपना दल (एस) की संरक्षक व केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल के तेवर को देखते हुए भाजपा उनकी विरोधी कृष्णा पटेल के नेतृत्व वाले अपना दल को अपना सकती है।

विज्ञापन


इसका साफ संकेत खुद कुष्णा पटेल ने दिया है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अन्य दलों के साथ ही भाजपा से भी गठबंधन को लेकर उनकी बातचीत हो रही है। अगर भाजपा ने सम्मानजनक सीट दिया तो उनका समझौता हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने गोवंश की रक्षा के लिए हर जिले में गौशाला खोले जाने के फैसले के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के प्रति आभार भी जताया। कहा कि सरकार का यह फैसला सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। पार्टी की महासचिव पल्लवी पटेल और सांसद हरिवंश सिंह की मौजूदगी में कृष्णा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। हमने तो सारे विकल्प खोल रखे हैं।

उन्होंने कांग्रेस, बसपा, सपा समेत कई अन्य पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत हो रही है। हम किसी भी दल से गठबंधन कर सकते हैं। अगर भाजपा भी हमें सम्मानजनक सीट देती है तो हम भाजपा से भी गठबंधन कर सकते हैं। अगर किसी दल से गठबंधन नहीं हुआ तो भी उनकी पार्टी पूर्वांचल की 30-35 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

अनुप्रिया से जुड़े सवाल के जवाब में कृष्णा ने कहा कि अनुप्रिया को सांसद और विधायक हमारी पार्टी ने बनाया है, लेकिन गंभीर आर्थिक कदाचरण में लिप्त पाए जाने पर उन्हें 2015 में ही उन्हें पार्टी से निकाला जा चुका है, इसलिए अब वह अपना दल की सदस्य नहीं हैं।

गोवंश की रक्षा के संबंध में मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कृष्णा ने नये सियासी समीकरण के भी संकेत दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस फैसले का हम स्वागत करते हैं। इस फैसले से अवारा पशुओं से होने वाले फसलों के नुकसान से किसानों को राहत मिलेगी। उन्होंने सरकार से कुंभ के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के बंदोबस्त किए जाने की भी अपेक्षा की है। 

अपना दल के ‘क्लोन’ हैं आशीष पटेल 
आशीष पटेल द्वारा अपना दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष कहे जाने पर भी कृष्णा ने आपत्ति जताया है। उन्होंने कहा कि उनके पति सोनेलाल पटेल द्वारा स्थापित वास्तविक अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष वह खुद हैं। उन्होंने कहा कि देखने में आ रहा है कि आशीष पटेल नाम का व्यक्ति खुद को अपना दल का नेता पेश कर रहा है, जबकि इस नाम का व्यक्ति कभी वास्तविक अपना दल का सदस्य भी नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई लोग तो वास्तविक अपना दल के ‘क्लोन’ की तरह हैं।

मैं एहसान फरामोश नहीं: हरिवंश

काफी दिनों पर कृष्णा पटेल के साथ दिखने पर प्रतापगढ़ केसांसद हरिवंश सिंह ने सफाई दी कि वह एहसान फरमाोश नहीं हैं। उनको और अनुप्रिया को टिकट कृष्णा पटेल ने ही दिया था, तभी वह सांसद बने थे। वह पहले भी कृष्णा पटेल के साथ थे और आज भी उनकेसाथ हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा से गठबंधन कृष्णा पटेल के साथ हुआ था और अनुप्रिया केन्द्र में मंत्री बनी थी। इसलिए आज भी भाजपा के साथ आज भी स्वभाविक गठबंधन कृष्णा पटेल के नेतृत्व वाले अपना दल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed